हार्डिंग पार्क झोपड़पट्टी से 3 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस दबिश के बाद छोड़कर भागा आरोपी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार

गिरफ्तार

Patna News: पटना के हार्डिंग पार्क झोपड़पट्टी से तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया. कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दबिश के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में बांसघाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Patna News (नितिश सिंह की रिपोर्ट): राजधानी पटना के कोतवाली थाने के हार्डिंग पार्क झोपड़पट्टी में रहने वाली तीन साल की एक मासूम बच्ची को एक शातिर बदमाश ने अगवा कर लिया. हालांकि बच्ची के पिता मोनू कुमार ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में अत्यधिक सक्रियता दिखायी और संभावित ठिकानों पर तुरंत छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस की इस भारी दबिश के कारण डरे बदमाश ने बच्ची को वापस हार्डिंग पार्क झोपड़पट्टी के पास ही सुरक्षित छोड़ दिया.

बांसघाट से आरोपी गिरफ्तार

हालांकि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाश की पहचान कर ली और उसे बांसघाट काली मंदिर के समीप से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये शातिर बदमाश का नाम लल्लू राम है और वह बांसघाट काली मंदिर के पास का ही रहने वाला बताया जाता है. यह पूरी वारदात चार जून की है. मूल रूप से पुनपुन के डुमरी के रहने वाले मोनू कुमार वर्तमान में हार्डिंग पार्क में ही अपनी झोपड़ी बना कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गुजर-बसर करते हैं.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

बीते चार जून को बच्ची अपनी झोपड़ी के ठीक बाहर खेल रही थी. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी लल्लू वहाँ पहुंचा और बच्ची को चुपचाप अपने साथ लेकर निकल गया. परिजनों ने जब काफी देर तक बच्ची को झोपड़ी के बाहर नहीं पाया तो वे तुरंत घबराकर कोतवाली थाना पहुंच गये. इसके बाद पुलिस ने त्वरित गति से खोजबीन शुरू कर दी. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी.

आरोपी को भेजा गया जेल

इसी दौरान आरोपी लल्लू को भनक लग गयी कि पुलिस की टीम लगातार उसके पीछे लगी है. इसके बाद उसने पकड़े जाने के डर से बच्ची को हार्डिंग पार्क झोपड़पट्टी के बाहर ही छोड़ दिया और खुद मौके से फरार हो गया. हालांकि कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की गहन जांच करने पर पुलिस ने लल्लू की पहचान कर ली और छापेमारी कर उसे बांसघाट से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में कोतवाली थाने में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी लल्लू को जेल भेज दिया है.

Also Read: 17 साल की तपस्या, न नौकरी न राजनीति… 1.57 लाख पेड़ लगाकर बिहार के दो भाइयों ने कर दिखाया कमाल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन