पटना के मारवाड़ी बासा होटल में लगी आग, अफरातफरी का माहौल, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

Updated:
विज्ञापन
patna fire news | Patna News: Fire breaks out in Marwari Basa Hotel in Patna, atmosphere of chaos

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन के सामने वाली सड़क फ्रेजर रोड पर चर्चित होटल मारवाड़ी बासा में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है. आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जंक्शन के सामने वाली सड़क फ्रेजर रोड पर चर्चित होटल मारवाड़ी बासा में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है. आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया है. बता दें जिस वक्त आग लगी काफी लोग उस होटल में ठहरे थे सभी लोग घबरा कर बाहर निकल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक आग होटल के गोडाउन में लगी है. जहां कई सोफे सहित अन्य सामान रखे हुए थे. जिस कारण आग तेजी से फैल गई और अब विकराल रूप ले ली है.

आग पर काबू पाने में जुटी हैं दमकल की पांच गाड़ियां

इस बड़ी घटना पर नियंत्रण पाने के लिए होटल के कर्मचारी रसोई गैस के सिलेंडर होटल से बाहर निकाल रहे थे. पहले होटल के कर्मी अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. जिसके बाद पुलिस और दमकल को सूचना दी गई. बता दें कि मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची है, जो आग पर काबू पाने में जुटी है.

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. सुबह का समय था इस वजह से होटल में ज्यादा लोग नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Also Read: आईएएस संजीव हंस आय से अधिक संपत्ति मामले में जाएंगे जेल? राज्य सरकार ने कार्रवाई करने की दी अनुमति…

जब आग लगी होटल में ज्यादा लोग नहीं थे मौजूद

बता दें की इस होटल में कुल 95 कमरे हैं. जिस बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी, उसकी गैलरी पतली और संकीर्ण है. जिसकी वजह से आग बुझाने में बहुत परेशानियां हो रही हैं. इस होटल की बिल्डिंग भी काफी पुरानी है. जब आग लगी सुबह का समय था जिस वजह से ज्यादा लोग होटल में मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रवाना

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन