पटना: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, यहां से कर लें नोट…
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह की फाइल फोटो
Patna News: पटना जिले में अब आम लोगों की समस्याओं का निवारण जल्द हो सकेगा. इसके लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर व्हाट्सएप की सुविधा शुरू की गई है. कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप पर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे.
Patna News: पटना जिले में अब आम लोगों की समस्याओं का निवारण जल्द हो सकेगा. इसके लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर व्हाट्सएप की सुविधा शुरू की गई है. कोई भी व्यक्ति वाट्सएप नंबर 6202980548 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे. उनकी समस्या का प्रशासन द्वारा तेजी से निपटारा किया जाएगा.
डीएम ने लोगों से तथ्यों व साक्ष्यों के साथ लोकहित की समस्याओं को व्हाट्सएप पर मैसेज करने का अनुरोध किया है. मैसेज के आधार पर संबंधित पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए तुरंत निर्देशित किया जाएगा. आवेदक को कार्रवाई की रिपोर्ट भी उपलब्ध करायी जाएगी.
ये भी पढ़ें: अब नए लुक में नजर आएगी सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, जानें क्या-क्या किया गया है बदलाव…
लोक शिकायत निवारण प्रणाली पहले से लागू
डीएम ने कहा कि जनशिकायतों के समाधान के लिए संस्थागत रूप से लोक शिकायत निवारण प्रणाली पहले से ही लागू है. जिला जनता दरबार में भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है. इसके साथ ही जनसमस्याओं काे तेजी से हल करने के लिए वाट्सएप सुविधा शुरू की गई है. इस पहल के माध्यम से काफी कम समय में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
जनसंपर्क कार्यालय में डेडिकेटेड सेल क्रियाशील
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक व एक्स अकाउंट पर प्राप्त सूचनाओं पर भी त्वरित कार्रवाई की जाती है. जनशिकायत प्रणाली की मॉनीटरिंग के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय में एक डेडिकेटेड सेल एक्टिव है.
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की मॉनीटरिंग में अधिकारियों व कर्मियों की एक टीम सक्रिय है. इसके द्वारा वाट्सएप, फेसबुक व एक्स से प्राप्त जनशिकायतों को डीएम के संज्ञान में लाया जाता है और उनका समाधान किया जाता है.
Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










