अब नए लुक में नजर आएगी सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, जानें क्या-क्या किया गया है बदलाव…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Aug 2024 12:04 PM

विज्ञापन

Garib Rath Express: सहरसा- अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब आपको बदला हुआ दिखेगी. अब इस ट्रेन में आपको ग्रीन बोगी दिखाई नहीं देगी. आज से यह ट्रेन एलएचबी कोच के साथ चलेगी.

विज्ञापन

Garib Rath Express: सहरसा- अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस अब आपको बदला हुआ दिखेगी. समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली 12203/04 गरीब रथ अब नए लुक में दिखेगी. अब इस ट्रेन में आपको ग्रीन बोगी दिखाई नहीं देगी. आज से यह ट्रेन एलएचबी कोच के साथ चलेगी. एलएचबी कोच (LHB COACH) भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक से डिजाइन किया गया लाइटवेट ट्रेन होता है. यह स्विट्जरलैंड के स्लिरियन कंपनी के डिजाइन पर आधारित होता है.

इस ट्रेन में अब कोई पेनफुल साइड मिडिल बर्थ नहीं रहेंगे. आधुनिक एलएचबी कोचों से गरीब रथ की सुंदरता बढ़ जाएगी. यह कोच यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करता है. ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में भी विस्तार किया गया है. इसके कोचों की संख्या में भी विस्तार किया गया है, 4 कोच बढ़ा दी गई है. प्रत्येक कोच में सीट भी 72 से 80 कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में घोड़परास और जंगली सूअरों को नष्ट करेंगे वन विभाग के शूटर, किसानों को मिलेगा 150 करोड़ रुपए डीजल अनुदान…

ट्रेन के कोचों की संख्या में हुआ विस्तार

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस की संरचना में बदलाव की है. संशोधित संरचना के अनुसार, इस ट्रेन में अब 13 एयर कंडीशन-तृतीय श्रेणी (Third AC), 4 चेयर कार कोच और दो जनरेटर वैन होंगे. ट्रेन में सबसे उल्लेखनीय परिवर्तन साइड मिडल बर्थ को हटाना है. डीआरएम ने कहा कि किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यात्री पहले की तरह ही किराया देंगे.

ट्रेन में पहले 13 कोच हुआ करते थे जिसमें 4 कोच बढ़ा दी गई है. इसके अलावा प्रत्येक कोच में बर्थ यानी सीट की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. बर्थ की संख्या 72 से बढ़ाकर 80 कर दी गई है. अब यात्री एलएचबी कोच का फायदा उठाएंगे.

2005 से चल रही है गरीब रथ एक्सप्रेस

यह ट्रेन 200 में शुरू हुई थी, और अभी तक चलाई जा रही है. इसके बर्थ की संरचना से यात्री थोड़ा असंतुष्ट रहा करते थे. जिसको देखते हुए बदलाव किया गया है. अब एलएचबी कोच लाया गया है. जिसमें यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी. यह ट्रेन सहरसा से रविवार, सोमवार और वृहस्पतिवार को चलेगी.

दोनों देशों में किसके पास अधिक ताकत? कौन देश देगा किसका साथ?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन