बिहार में घोड़परास और जंगली सूअरों को नष्ट करेंगे वन विभाग के शूटर, किसानों को मिलेगा 150 करोड़ रुपए डीजल अनुदान…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Aug 2024 10:06 AM
कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय की फाइल फोटो
Bihar News: बिहार में जंगली सूअर और घोड़परासों की संख्या बढ़ गई है. इनके डर से बिहार के किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में कृषि मंत्री ने कहा कि अब दो सप्ताह के बाद इन जंगली सूअरों और घोड़परासों को नष्ट किया जाएगा.
Bihar News: बिहार में जंगली सूअर और घोड़परासों की संख्या बढ़ गई है. इनके डर से बिहार के किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्यभर में जंगली सूअरों के आतंक से किसान आलू की खेती कम कर पा रहे हैं. घोड़परास खड़ी फसलों और बीज उत्पादन में बाधा बन रहे हैं. बिहार के अधिकांश इलाकों इस विषय पर किसानों की शिकायत आ रही है.
बता दें कि कृषि मंत्री ने आगे कहा कि अब दो सप्ताह के बाद इन जंगली सूअरों और घोड़परासों को नष्ट किया जाएगा. वन विभाग में लिस्टेड शूटर इन जंगली पशुओं को नष्ट करेंगे. मंत्री ने आगे बताया कि 30 जिलों में 2 लाख 95 हजार 866 घोड़परास और 67 हजार 255 जंगली सूअर हैं. जो किसानों को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि बंदरों को भगाने पर भी विभाग विचार करेगा.
राज्यभर में हुई 81 फीसदी धान की रोपनी
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पूरे राज्य में 36.54 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है. इसमें 29.65 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हो गई है. पूरे राज्यभर में लगभग 81 फीसदी धान की रोपनी हो चुकी है.
कटिहार, सहरसा, किशनगंज, गोपालगंज और अररिया में सर्वाधिक सौ फीसदी से अधिक धान रोपे जा चुके हैं. जमुई में 46 फीसदी बांका में 49, गया व नवादा में 54, औरंगाबाद में 55 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो सकी है.
डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ रुपए आवंटित
मंत्री ने बताया कि बारिश की खराब स्थिति को देखते हुए डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. अब तक 32 हजार किसानों ने आवेदन किया है. 10 से 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है.
मंगल पाण्डेय ने आगे कहा कि हाइब्रिड बीज के उत्पादन और मार्केटिंग के लिए विभाग की ओर से नीति बनाई जा रही है. इससे राज्य में ही बीज उत्पादित होंगे. इससे बीज का मूल्य कम हो जाएगा.
दोनों देशों में किसके पास अधिक ताकत? कौन देश देगा किसका साथ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










