Patna News: सीएम नीतीश पहुंचे बिहार म्यूजियम, अधिकारियों संग कर रहे टनल का निरीक्षण
Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इस बीच वे अपने अधिकारियों के साथ बिहार म्यूजियम पहुंचे. जहां उन्होंने निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया. साथ ही जल्द काम पूरा करने को लेकर निर्देश भी जारी किया.
Patna News: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय के पास टनल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. तो वहीं, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने टनल से बिहार संग्रहालय में प्रवेश की व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटकों को मिलनेवाली अन्य सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि, बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी और 8 मीटर चौड़ी होगी.इसे जमीन से 15 मीटर नीचे बनाया जा रहा है.

अधिकारियों को दिया गया आदेश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि,टनल निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के दर्शक आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर प्रदर्शों का अवलोकन कर सकें.उन्होंने कहा कि,टनल का बेहतर ढंग से निर्माण कराएं ताकि इलेक्ट्रिक वाहन के साथ-साथ पैदल पर्यटक आसानी से पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय आवागमन कर सकें.बिहार संग्रहालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है.पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं.पटना संग्रहालय का विस्तारीकरण और उन्नयन कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है.पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय के बीच टनल निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी.पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें.

सीएम नीतीश ने क्या कुछ कहा ?
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना संग्रहालय एवं उसके विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सभागार, संग्रह भंडार, गंगा दीर्घा सहित पटना संग्रहालय के विभिन्न भागों के उन्नयन और विस्तारीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भाग बन गया है, वह अच्छा बना है और जो बचा हुआ है उसको भी बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करें.यह पुराना संग्रहालय है.उन्होंने कहा कि,यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया जा रहा है. बता दें कि, इस दौरान सीएम नीतीश के अलावा उनके कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










