पटना जोन से CBSE का बड़ा अपडेट, री-चेक और री-इवैल्युएशन में 6 हजार आवेदन

Updated:
विज्ञापन
patna news

CBSE का बड़ा अपडेट

Patna News:CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए री-चेक और री-इवैल्युएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पटना जोन से अब तक करीब 6 हजार छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है.

विज्ञापन

Patna News: (अंबर की रिपोर्ट)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए री-चेकिंग और री-इवैल्युएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार देशभर से हजारों छात्र आवेदन कर रहे हैं, जिसमें पटना जोन से सबसे अधिक आवेदन दर्ज किए गए हैं.

देशभर से 40 हजार छात्रों ने किया आवेदन

CBSE की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब तक पूरे देश से करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने री-चेक और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन किया है. इनमें अकेले पटना जोन से लगभग 6 हजार छात्रों ने आवेदन किया है.

6 जून तक कर सकते हैं आवेदन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी 6 जून की मध्यरात्रि तक ही आवेदन कर सकते हैं. केवल वही छात्र इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है.

आधिकारिक वेबसाइट से ही करना होगा आवेदन

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें. किसी भी अनधिकृत लिंक या वेबसाइट से बचने की अपील भी की गई है, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

आधार सत्यापन से प्रक्रिया होगी और सुरक्षित

इस बार आवेदन प्रक्रिया में आधार सत्यापन को शामिल किया गया है, जिससे छात्रों की पहचान सुनिश्चित की जा सके और प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाया जा सके. जिन छात्रों के पास आधार नहीं है, वे अभिभावक या निकट संबंधी के आधार का उपयोग कर सकते हैं.

शुल्क और नियमों की भी दी गई जानकारी

स्कैन कॉपी में त्रुटियों के सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क तय किया गया है. भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से किया जा सकता है.

एक बार आवेदन के बाद नहीं होगा कोई संशोधन

बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा. “फ्रीज एंड प्रोसीड टू पेमेंट” पर क्लिक करते ही सभी विवरण लॉक हो जाएंगे, जिसके बाद उनमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

ALSO READ: पटना को मिला पहला अत्याधुनिक शवदाह गृह, बांस घाट पर आज से शुरू हुई नई सुविधा

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन