ePaper

BIT Mesra के छात्र की पटना में मौत, हॉस्टल में मिला शव

Updated at : 27 Jan 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News

Patna News

Patna News: पटना के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) के 19 वर्षीय छात्र रौनित कुमार ने आत्महत्या कर ली. उसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. रौनित पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: पटना स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. 19 वर्षीय रौनित कुमार, जो BCA फर्स्ट ईयर का छात्र था, जिसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. वह पटना जिले का निवासी था और कॉलेज दूर होने के कारण हॉस्टल में रह रहा था.

हॉस्टल के कमरे में मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. रौनित ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था, जिसके चलते पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा. कमरे की स्थिति और अन्य साक्ष्यों की जांच के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है.

डिप्रेशन में था छात्र

सचिवालय DSP-1 अन्नू कुमारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. परिजनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. पुलिस के अनुसार, रौनित कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, जिसके कारण संभवतः उसने यह कदम उठाया. घटना के बाद से BIT के छात्रों और स्टाफ में शोक का माहौल है. रौनित एक होनहार छात्र माना जाता था, और उसकी असमय मौत ने सबको हिला कर रख दिया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

ये भी पढ़े: बेतिया में अपराध की बड़ी साजिश का हुआ पर्दाफाश , पुलिस ने हथियार के साथ 6 को किया गिरफ्तार

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. रौनित के डिप्रेशन का कारण और आत्महत्या की पृष्ठभूमि को समझने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.


विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन