बिहटा में व्यवसायी के घर बड़ी चोरी, नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Published by : karunatiwari Updated At : 17 May 2026 11:25 AM
घटनास्थल की तस्वीर
Patna News: बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-चीनी मिल रोड स्थित पॉश इलाके में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई।
Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-चीनी मिल रोड स्थित पॉश इलाके में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई. दवा एजेंसी ‘केसरी एजेंसी’ और ‘भारती टेलीविजन’ के संचालक राजीव भारती और संजीव भारती के घर करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घुस आए और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.
परिवार में दहशत का माहौल

घटना के बाद व्यवसायी परिवार दहशत में है. जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:25 बजे अपराधी हथौड़ी, पेचकस सहित अन्य औजारों के साथ घर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले गैरेज के लोहे के गेट की कुंडी तोड़ी और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दीवार के सहारे चढ़कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, हालांकि उनकी पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो गईद कर उन्हें बांध दिया. इसके बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान निकाल लिए. इसी दौरान गृहस्वामी संजीव भारती की नींद खुल गई. उन्होंने एक अपराधी को पकड़ने का साहस दिखाया, लेकिन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचने पर सभी अपराधी छत के रास्ते फरार हो गए.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.पीड़ित परिवार चोरी गए सामान का आकलन कर रहा है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति चोरी होने की आशंका है.
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में भी इसी व्यवसायी राजीव भारती पर रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. एक बार फिर उसी परिवार को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है.
ALSO READ: लापरवाही: पटना रेलवे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शौचालय समेत कई सुविधाएं बदहाल, मरीज परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By karunatiwari
करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










