Patna News: बिहटा में जमीन विवाद को लेकर चल रहा अनशन समाप्त, आश्वासन के बाद माने पूर्व पंचायत समिति सदस्य

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
Patna News: बिहटा में जमीन विवाद को लेकर चल रहा अनशन समाप्त, आश्वासन के बाद माने पूर्व पंचायत समिति सदस्य

Patna News: पटना जिले के बिहटा के मौदही गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर चल रहा अनशन प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया. पुलिस अधिकारियों ने जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य मदन कुमार मस्ताना ने परिवार के साथ अनशन खत्म किया.

विज्ञापन

Patna News (मोनु कुमार मिश्रा): पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर बुधवार से चल रहा अनशन गुरुवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया. खबर प्रकाशित होने के बाद बिहटा पुलिस हरकत में आयी और अधिकारियों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य मदन कुमार मस्ताना अपने परिवार के साथ अनशन समाप्त करने पर राजी हो गये.

जमीन कब्जा करने का हो रहा प्रयास

धरना पर बैठे परिवार का आरोप था कि मौजा मौदही, थाना संख्या-62 के खाता संख्या-52 एवं खेसरा संख्या-624 की करीब 1.5625 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है. परिवार का कहना है कि जमीन की मापी भी करायी जा चुकी है, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा करने तथा रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

जमीन पर नाली और रास्ता बनाने की कोशिश

मदन कुमार मस्ताना ने बताया कि वर्ष 2016 में घर निर्माण के दौरान अस्थायी रूप से ईंट, बालू एवं अन्य सामग्री रखने के लिए जमीन दी गयी थी, लेकिन अब तक जमीन खाली नहीं की गयी. आरोप है कि उसी जमीन पर नाली और रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है.

गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर 11 मई को जेसीबी मशीन से मिट्टी भराई कराने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था. मामले को लेकर पीड़िता लालती देवी द्वारा बिहटा थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी.

पुलिस प्रशासन ने कराया अनशन समाप्त

अनशन की सूचना और मामले के तूल पकड़ने के बाद बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर एडिशनल प्रभारी विकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि नागेंद्र यादव भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर मामले की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके बाद जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया. धरना समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की. वहीं मदन कुमार मस्ताना ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा है और उम्मीद है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी.

Also Read: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने गृह विभाग के नए सचिव

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन