बेऊर थाना के टॉप-10 आरोपी को STF और पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के गिरफ्त में आऱोपी
पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अनीश कुमार उर्फ मोनू सिंह को STF और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया. आरोपी लूट और छिनतई के कई मामलों में वांछित था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर पटना में छापेमारी कर गिरफ्तारी की। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है.
Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट) पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बेऊर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात आरोपी अनीश कुमार उर्फ मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी लंबे समय से लूट और छिनतई के कई मामलों में वांछित चल रहा था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिले के वार्ड नंबर-15 का निवासी है. बेऊर थाना में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
कई मामलों में दर्ज है प्राथमिकी
बेऊर थाना में आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों में कांड संख्या 371/21 धारा 411/34 आईपीसी, कांड संख्या 357/21 धारा 392 आईपीसी, कांड संख्या 359/21 धारा 392 आईपीसी तथा कांड संख्या 369/21 धारा 392 आईपीसी शामिल हैं.
STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बेऊर थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर पटना में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक मामलों का भी खुलासा हो सकता है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










