ePaper

Patna News: गंगा में दोस्तों के साथ मस्ती पड़ी भारी, बनाया रील्स और फिर...

Updated at : 18 Sep 2024 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: गंगा में दोस्तों के साथ मस्ती पड़ी भारी, बनाया रील्स और फिर...

Patna News अपने साथियों के साथ सभी गंगा स्नान करने का पहले वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल साइट इंस्टा पर अपलोड कर दिया. इसके बाद वे लोग और मस्ती करने लगे, इसी क्रम में सभी साथी गंगा की तेज प्रवाह की चपेट में आ गए.

विज्ञापन

Patna News गंगा नदी में बुधवार को एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है. यह वाक्या पटना के एलटीसी घाट से जुड़ा है. आज दिन के एक बजे के आस पास युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए यहां आया था. अपने साथियों के साथ सभी गंगा स्नान करने का पहले वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल साइट इंस्टा पर अपलोड कर दिया. इसके बाद वे लोग और मस्ती करने लगे, इसी क्रम में सभी साथी गंगा की तेज प्रवाह की चपेट में आ गए. लेकिन चार में तीन साथी किसी प्रकार बचकर बाहर आ गए. लेकिन, एक युवक गंगा में डूब गया है. उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है. यह घटना बुधवार के दिन 1 बजे की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी तत्काल पाटलिपुत्रा थाना को सूचना दी गई थी. लेकिन घटना के चार घंटे के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. समय पर गोताखोर और प्रशासन सक्रिय हो गया होता तो संभवत अब तक उसे निकाला जा सकता है. आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से पटना के गंगा नदी उफान पर है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन