Patna News: पटना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, सैदपुर नाले में गिरकर युवक की मौत

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक

Patna News: फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है. युवक की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना. राजधानी पटना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया. पटना के सैदपुर नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई है. पटना के सरगम कम्युनिटी हॉल, प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज नहर रोड के पास यह हादसा हुआ है. युवक यहां एक खुले नाले के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान वह नाले में गिर पड़ा. नाले में गिरने की वजह से युवक की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने जब नाले में युवक का शव देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल युवक की पहचान करने में जुटी हुई है.

संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नाले के पास से गुजर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे नाले में गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को नाले में गिरते देखा, तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना के और स्पष्ट कारणों का पता चल सके. युवक की पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लोगों में प्रशासन को लेकर गुस्सा

लोगों का कहना है कि इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला काफी समय से खुला हुआ है और इस रास्ते से रोज़ाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं. बारिश या कम रोशनी में यह नाला और भी खतरनाक हो जाता है. लोगों ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जल्द से जल्द नाले को ढंकने की मांग की. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो इस युवक की जान बच सकती थी.

Also Read: बिहार में बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में पहुंची 8303 मेगावाट तक डिमांड

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन