Patna News: गंगा पथ पर 650 मीटर का जिग-जैग पार्क तैयार, अब एलसीटी घाट से गांधी मैदान तक विकसित होगा हरियाली
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 14 Jul 2025 7:39 PM
ganga path
Patna News: जेपी गंगा पथ के दीघा गोलंबर के पास जुहू चौपाटी जैसा अनुभव मिलेगा. इसके लिए पटना स्मार्टसिटी द्वारा सड़क के नीचे हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी. इसी क्रम में गंगा पाथवे पर 2708 पौधे लगाए जा रहे हैं.
Patna News: जेपी गंगा पथ को मुंबई की तरह विकसित करने की कवायद जारी है. इस क्रम में मरीन ड्राइव पर हरियाली विकसित की जा रही है. जिग-जैग फॉर्मेट में पहले सीमेंट की ईंट से कवर किया जा रहा है. आधी जगह में पौधारोपण कर पार्क की तरह इसे सजाया जा रहा है, ताकि मरीन ड्राइव सुंदर और स्वच्छ नजर आए. जबकि, आधी खाली जगह में सैर पर आने-जाने वाले लोगों को बैठने के लिए बेंच भी लगाए गए हैं. वहीं, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा शहर के प्रमुख 17 स्थानों पर करीब 1.86 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में गंगा पाथवे पर 2708 पौधे लगाए जा रहे हैं. अब एलसीटी घाट से गांधी मैदान तक यह काम चलेगा. इसके लिए पर्यावरण विभाग ने नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है. मंजूरी मिलने के बाद गांधी मैदान तक हरियाली विकसित की जाएगी.
अब पटना में जुहू चौपाटी का होगा अनुभव
जेपी गंगा पथ के दीघा गोलंबर के पास जुहू चौपाटी जैसा अनुभव मिलेगा. इसके लिए पटना स्मार्टसिटी द्वारा सड़क के नीचे हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी. पटना मरीन ड्राइव को शहरवासियों का पसंदीदा और आकर्षक स्पॉट बनाने के लिए सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है. इसके विकसित होने के बाद मरीन ड्राइव पर लगने वाले स्टॉल को नीचे व्यवस्थित कर दिया जाएगा. इससे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इसके साथ ही, इस क्षेत्र में लोगों की गतिविधि भी बढ़ेगी. नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी.
15 अगस्त से दुकानों का आवंटन
पटना स्मार्टसिटी द्वारा तीन आकारों की 500 फैब्रिकेटेड दुकानें लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है. इसका उद्घाटन 15 अगस्त को संभावित है. जिसके चलते जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कुछ दुकानों को एलॉट कर दिया जायेगा. लेकिन, अभी इसके लिए टीम गठित होनी है, जिसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को दुकानें हैंडओवर की जाएंगी.
Also Read: औरंगाबाद के देवकुंड में नक्सली पोस्टर से दहशत, 15 दिन में जमीन खाली करने की मिली धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










