Patna News: उफनाई गंगा में नहा रहे 5 युवकों में 2 तेज धार में बहकर हुए लापता, तीन लोगों को जवानों ने बचाया

Updated:
विज्ञापन
Patna News 5 youths bathing in Ganga 2 missing three people were rescued

घटनास्थल की तस्वीर

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां उफनती गंगा नदी में नहाने गए 5 युवक अचानक डूबने लगे. किसी तरह एसएसबी के जवानों की तत्परता से तीन युवकों को बचा लिया गया. तो वहीं, 2 युवक लापता हो गए. लगातार दोनों की खोजबीन जारी है.

विज्ञापन

Patna News: राजधानी पटना में गंगा नदी का रौद्र रूप देखा जा रहा है. कई घाटों पर गंगा नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस बीच बड़ी खबर पटना सिटी से है जहां, आज सोमवारी के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे 5 युवक अचानक डूबने लगे. मामला आलमगंज थाना के भद्र घाट की है. जहां 5 युवकों को डूबता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

3 किशोर को बचाया जबकि 2 लापता

जिसके बाद मौके पर तैनात एसएसबी के जवानों ने तत्परता दिखाई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह डूब रहे तीन युवकों को बचा लिया. जबकि, दो युवकों के लापता होने की बात कही जा रही है. इधर, घटना के संबंध में एसएसबी के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और अजीत जडेजा ने बताया कि, आलमगंज थाना के बड़ी पटनदेवी कॉलोनी निवासी तीन किशोर शिवम, अमन और आदित्य को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. दो और युवक के लापता होने की बात कही जा रही है. दोनों की तलाश की जा रही है.

पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

वहीं, सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि, खोजबीन की जा रही है. एसएसबी के जवानों का यह भी कहना है कि, उफनती गंगा की धारा में करेंट अधिक है. इस कारण से रेस्क्यू करने में परेशानी आ रही है. इसके बावजूद खोजबीन चल रहा है. बता दें कि, गंगा तट पर लापता हुए युवकों के परिवार और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटी है.

गंगा नदी में उफान

बता दें कि, लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार की कई छोटी-बड़ी नदियां उफन आई है. पटना में भी गंगा नदी की तेज धार देखी जा रही है. जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. पटना में दियारा क्षेत्र के इलाकों में पानी भर गया है. जिसके कारण परेशानी खड़ी हो गई है. हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. लोगों से गंगा किनारे नहीं जाने की अपील की जा रही है. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात कर दिया गया है.

Also Read: Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विभाग की बड़ी तैयारी, इन 6 जिलों के लिए आदेश जारी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन