Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विभाग की बड़ी तैयारी, इन 6 जिलों के लिए आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन
Expressway In Bihar Big preparations regarding land acquisition

सांकेतिक तस्वीर

Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद अब जमीन अधिग्रहण का काम किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण के बदले जमीन मालिकों को बाजार दर पर आधारित उचित मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन

Expressway In Bihar: बिहार के लोगों को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है. पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है. सिक्स लेन वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां अब जल्द ही सरपट दौड़ेंगी. इस बीच जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू किया जायेगा. इसे लेकर विभाग की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के बदले जमीन मालिकों को बाजार दर पर आधारित उचित मुआवजा दिया जायेगा. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.

इन 6 जिलों को किया गया शामिल…

इसके साथ ही इसे लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना से पहले उसकी उससे संबंधित सभी छह जिलों में प्राक्कलित न्यूनतम मूल्य का विशेष पुनरीक्षण किया जायेगा. इसमें वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिले शामिल है. इसका मकसद जमीन अधिग्रहण के विवाद से मुक्त कर इस परियोजना का निर्माण तय समय में पूरा करना है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी छह जिलों के समाहर्ताओं को पत्र लिखा है. इस पत्र में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि, केंद्रीय मूल्यांकन समिति से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित करने की कार्रवाई की जाए.

मुख्य सचिव की ओर से बैठक के बाद दिया गया आदेश

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 की धारा 26 (3) के अनुसार जिला समाहर्ता को किसी क्षेत्र में अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले वहां के प्रचलित बाजार मूल्य के आधार पर पुनरीक्षित मूल्य निर्धारण की कार्रवाई करनी होती है. इसी क्रम में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अधिसूचना के आलोक में बिहार स्टांप (संशोधन) नियमावली, 2013 के उपनियम- 7 के तहत एमवीआर के विशेष पुनरीक्षण का अधिकार दिया गया है. बता दें कि, यह निर्देश मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी किया गया है.

ये सभी होंगे लोगों को फायदे…

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में 20 बड़े पुल, 130 छोटे पुल, 11 आरओबी, 19 इंटरचेंज और 309 वीयूपी बनेगा. वहीं, इसके बनने से समय की काफी बचत होगी. लोग सिर्फ 3 घंटे में ही यात्रा पूरी कर सकेंगे. इसके अलावा दिघावारा से शेरपुर के बीच बनने वाले पुल से इसकी कनेक्टिविटी बिहटा एयरपोर्ट से होगी. जिसके बाद दरभंगा-पूर्णिया एयरपोर्ट से भी जुड़ाव हो जाएगा. साथ ही पटना रिंग रोड का हिस्सा रहे दिघवारा को इस एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. जिससे लोग दिघवारा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली आसानी से आना-जाना कर सकेंगे. इस तरह से देखा जा सकता है कि, लोगों को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है.

Also Read: Mata Janki Mandir: पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर की अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला, 880 करोड़ की लागत से होगा तैयार

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन