Patna Metro: पटना मेट्रो की दलील आयोग ने की खारिज, नहीं मिलेगी सस्ती बिजली, जानिये क्या है वजह

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Nov 2025 9:42 AM

विज्ञापन

पटना मेट्रो

Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर नया अपडेट आ गया है. दरअसल, सस्ती दर पर पटना मेट्रो को बिजली नहीं दी जायेगी. पटना मेट्रो की तरफ से दी गई दलील को खारिज कर दिया गया है. इसके साथ ही पहले जो बिजली की दरें तय की गई थी, वही लागू रहेगी.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम तेजी से किया जा रहा है. इस बीच मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. दरअसल, सस्ती दर पर पटना मेट्रो को बिजली नहीं दी जायेगी. बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से दलील को खारिज कर दिया गया है. पटना मेट्रो की दलील खारिज करने को लेकर आयोग की तरफ से कहा गया कि एक दिन में मेट्रो का परिचालन लगभग 16 घंटे किया जायेगा. इसके साथ ही कम दूरी होने के कारण रेलवे से भी ज्यादा किराये की वसूली करेगा. जिसके कारण याचिका को खारिज कर दिया गया.

पहले से तय की गई दरें रहेगी लागू

ऐसे में अब पहले पटना मेट्रो को लेकर जो बिजली की दरें तय की गई थी, वही लागू रहेगी. मालूम हो, पटना मेट्रो की तरफ से यह दलील दी गई थी कि 24 घंटे मेट्रो को चलाया जायेगा. ऐसे में रेलवे की तरह ही पटना मेट्रो को भी बिजली दिया जाना सही नहीं है. लेकिन, आयोग की तरफ से याचिका खारिज कर दी गई. इसके साथ रेलवे की तरह ही बिजली पटना मेट्रो को भी दी जायेगी और जो दरें पहले तय की गई थी, उसी दर में दी जायेगी.

पटना मेट्रो को इतना देना होगा इलेक्ट्रिक चार्ज

जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो को 540 रुपए प्रति केवीए फिक्सड चार्ज और 8.16 रुपये प्रति यूनिट इलेक्ट्रिक चार्ज आयोग की तरफ से तय किया गया है. दरअसल, मेट्रो के परिचालन का सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा होता है. इस समय के दौरान इलेक्ट्रिक चार्ज 80 प्रतिशत ही देना होगा. इसके बाद तीन घंटे तक 100 प्रतिशत बिल पटना मेट्रो को देना होगा.

सात घंटे पीक आवर में मेट्रो का परिचालन

साथ ही पीक आवर में सात घंटे मेट्रो को चलाया जायेगा. इसके लिये 120 प्रतिशत इलेक्ट्रिक चार्ज देना होगा. इसके अलावा अंडरग्राउंड स्टेशनों या फिर एलिवेटेड स्टेशन पर भी बिजली खपत का अनुमान लगाया गया है और इस तरह से तमाम दरें तय कर दी गई हैं.

Also Read: Attack On Police: बिहार में फिर पुलिस टीम पर हमला, चार घायल, तोड़ी 4 गाड़ियां, खूब हुआ हंगामा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन