Patna Metro Update: 15 अगस्त के बदले अब इस दिन हो सकता है मेट्रो का उद्घाटन, जानिए संभावित डेट

Metro Train (सांकेतिक तस्वीर)
Patna Metro Update: पटना मेट्रो के उद्घाटन की तारीख अब आगे बढ़ सकती है. पहले इसे 15 अगस्त से शुरू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब मंत्री से लेकर अफसर तक असमंजस में हैं. नई संभावित तारीख 23 अगस्त बताई जा रही है.
Patna Metro Update: पटना में मेट्रो की सेवा शुरू होने की तारीख आगे बढ़ सकती है. पहले 15 अगस्त से इसके संचालन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब मंत्री से लेकर अधिकारी तक इस तारीख को लेकर असमंजस में हैं. सूत्रों के अनुसार, अब नई संभावित तारीख 23 अगस्त बताई जा रही है. नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी इस पर संकेत दिए हैं. मंत्री जीवेश मिश्रा के मुताबिक, अब तक 15 अगस्त को उद्घाटन की तैयारी की बात चल रही थी, लेकिन 23 अगस्त पर भी विचार किया जा रहा है. अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समय-सुविधा के आधार पर लिया जाएगा.
एक-एक करके चालू होंगे मेट्रो स्टेशन
यह प्रोजेक्ट चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा, यानी जैसे-जैसे नए स्टेशन तैयार होंगे, वैसे-वैसे मेट्रो सेवा चालू कर दी जाएगी. जीवेश मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि शुरूआती कॉरिडोर पर पटना मेट्रो का संचालन शुरू किया जायेगा. जिसकी लंबाई करीब 32 किलोमीटर है.
तकनीकी कारणों से हो रही देरी
दरअसल, पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी और सुरक्षा मानकों की अंतिम जांच में थोड़ा और वक्त लग रहा है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है. हालांकि, दिन-रात एक कर मेट्रो का काम पूरा किया जा रहा है ताकि 15 अगस्त तक ही इसे पूरा किया जा सके.
20 जुलाई को पटना आया मेट्रो
इससे पहले 20 जुलाई को पुणे से आई मेट्रो को पटना में ट्रायल के लिए उतारा गया. बारिश और अन्य कारणों से कभी सुबह, तो कभी शाम में चलाया जा रहा है. ट्रायल में सब कुछ ठीक रहने पर पटना मेट्रो 23 अगस्त से यात्रियों के लिए तैयार हो सकती है.
इन 3 स्टेशनों से होगी पहली शुरुआत
पटना मेट्रो के पहले फेज में कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं. जिसके अंतर्गत न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी शामिल है. लेकिन, शुरुआत में मेट्रो सेवा न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ के बीच शुरू होगी. जबकि खेमनीचक और मलाही पकड़ी पर अभी काम अंतिम चरण में है.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










