पटना में चिड़ियाघर के पास बनेगा मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Published by :Preeti Dayal
Published at :02 May 2026 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Metro Update longest underground station

पटना मेट्रो और जू से जुड़ी तस्वीरें

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. इस बीच अब सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की तैयारी है. पटना जू के पास मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा. इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

Patna Metro Update: पटना में मेट्रो का काम तेजी से किया जा रहा है. इस बीच अब खबर है कि पटना मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन पटना जू के पास बनने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए सॉइल टेस्टिंग की गई है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है.

ब्लॉक होगा पटना जू का गेट नंबर 1

बताया जा रहा है कि जब पटना के पास मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा तो उस वक्त चिड़ियाघर आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. अभी सबसे ज्यादा लोगों की एंट्री गेट नंबर 1 से ही होती है. यहां तीन टिकट काउंटर हैं, जो कि लगभग 38 मीटर के एरिया में फैले हुए हैं. लेकिन मेट्रो स्टेशन के बनने के कारण यह घटकर सिर्फ 4 मीटर ही रह जाएगी. लगभग 34 मीटर में मेट्रो का काम होने से वह एरिया ब्लॉक हो जाएगा.

ट्रैफिक को किया जा सकता है डायवर्ट

जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो के काम को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जा सकता है. पटना जू के अधिकारी की माने तो, मेट्रो के काम की वजह से गेट नंबर 1 के पास लगभग तीन साल तक ब्लॉक रह सकता है. इसके चलते पटना जू आने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. इतना ही नहीं, मेट्रो का काम शुरू होने के बाद ट्रैफिक वन-वे हो सकता है. साथ ही एयरपोर्ट के साइड से ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है.

गेट नंबर 2 पर बढ़ सकते हैं टिकट काउंटर

माना जा रहा है कि गेट नंबर 1 ब्लॉक होने के बाद गेट नंबर 2 पर लोगों की संख्या बढ़ सकती है. अभी यहां दो टिकट काउंटर हैं. लेकिन आगे इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है. पिछले दिनों हुई बैठक में नक्शा दिखाया गया था. ऐसे में गेट का मोडिफिकेशन भी किया जाएगा. इसके लिए आगे प्लानिंग की जाएगी, जिसके बाद यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

पैसेंजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

पटना जू के पास बनने वाला अंडरग्राउंड स्टेशन सबसे लंबा होगा, जिसके वजह से इसे बेहद खास माना जा रहा है. यहां लोगों को 6 एस्केलेटर और 3 लिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी. इसके साथ ही इसकी लंबाई लगभग 17 मीटर नीचे और 355 मीटर लंबा होगा. यहां मेट्रो का ट्रैक बदलने के लिए क्रॉसओवर भी बनाया जाएगा. यह दो फ्लोर का होगा. यहां से पैसेंजर अप और डाउन दोनों लाइन की ट्रेनें पकड़ सकते हैं.

Also Read: जनगणना के लिए आज से 31 मई तक घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, देना पड़ेगा इन 33 सवालों का जवाब

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन