Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर PMRCL ने दी बड़ी जानकारी, जानिए कहां तक पहुंचा है काम…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Aug 2025 12:03 PM

विज्ञापन

पटना मेट्रो

Patna Metro: पटना मेट्रो की शुरूआत को लेकर PMRCL ने अपडेट जारी किया है. पटना के लोग जल्द ही मेट्रो से सफर का मजा लेने वाले हैं. भूतनाथ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म केबल ट्रे लगाने का काम चल रहा. पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में उद्घाटन भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो में सफर का इंतजार अगले महीने यानी सितंबर में खत्म हो सकता है. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से अपडेट जारी किया गया है. जिसके मुताबिक सितंबर महीने के तीसरे या फिर चौथे हफ्ते में पटरियों पर मेट्रो के दौड़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

निर्माण कार्यों को लेकर अपडेट

PMRCL की तरफ से दिए गए जानकारी के मुताबिक, पटना के लोगों का सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है और उनका इंतजार सार्थक होने वाला है. निर्माण कार्यों को लेकर बताया गया कि एफपी डिपो में कठोर VI परीक्षण और बाड़ लगाने का काम स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. भूतनाथ स्टेशन पर, वर्ल्ड क्लास यात्री सुविधाओं के लिए प्लेटफॉर्म केबल ट्रे लगाने का काम चल रहा है.

ODU पेडेस्टल शटरिंग का काम पूरा

PMRCL द्वारा यह भी बताया गया कि एडमिन बिल्डिंग में ODU पेडेस्टल शटरिंग का काम पूरा हो गया है. ODU पेडेस्टल शटरिंग के जरिये इस खास परियोजना के कमांड सेंटर को और भी मजबूती मिलेगी. परीक्षण से लेकर बाड़ लगाने और शटरिंग से लेकर केबल बिछाने तक हर काम को बारिकी से किया जा रहा है. आज जो सिर्फ तार, बाड़ और शटरिंग जैसा दिखता है वह जल्द ही स्टेशन के रूप में दिखेगा.

सितंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

PMRCL की तरफ से पटना के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा देने का वादा किया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में फिर से बिहार आने वाले हैं. हालांकि, अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूरी तरफ चर्चा है कि इस दौरान पीएम मोदी पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं. दरअसल, पटना मेट्रो का उद्घाटन 15 अगस्त को ही होने वाला था लेकिन काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण डेट आगे बढ़ाया गया. ऐसे में अब सितंबर में उद्घाटन की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: Patna Police News: बदल गए IG-SSP और थानेदारों के मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन