Patna Metro: अब बस तीन महीने का इंतजार, फिर मेट्रो से फर्राटे भरेंगे पटना के लोग, जानिए अपडेट 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 May 2025 10:07 AM

विज्ञापन

Patna Metro: पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. ऐसे में बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, अब जल्द ही पटना के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है. 3 महीने में ही पटना के लोग मेट्रो से फर्राटे भरेंगे.

विज्ञापन

Patna Metro: बिहार में जब से पटना मेट्रो शुरू करने को लेकर सरकार ने घोषणा की. तब ही से लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. खास कर पटना के लोग बड़े ही बेसब्री से पटना मेट्रो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बड़ा अपडेट सामने आ गया है कि, लोगों का इंतजार अब बस कुछ महीने में खत्म होने वाला है. राजधानी पटना में जोर-शोर से पटना मेट्रो का काम किया जा रहा है. कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही निरीक्षण कर चुके हैं. साथ ही जल्द कार्य को पूरा करने का निर्देश भी दिया.

बस अब 3 महीने का इंतजार और…

जिसके बाद अब खबर है कि, पटना वाले को मेट्रो से फर्राटे भरने के लिए बस 3 महीने का इंतजार करना होगा. जानकारी के मुताबिक, मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर अब से तकरीबन तीन महीने बाद यानी 15 अगस्त 2025 से शुरू करने का लक्ष्य है. याद दिला दें कि, इसे लेकर पिछले दिनों ही सरकार की ओर से घोषणा कर दी गई थी. इससे साफ होता है कि, बिहार की राजधानी में इसी साल से मेट्रो चलने की पूरी संभावना है.

कहां तक पहुंचा मेट्रो का काम ?   

वहीं, मेट्रो का काम कहां तक पहुंचा, इसका अगर जिक्र किया जाए तो, प्रायोरिटी कोरिडोर के लिए मेट्रो डिपो और एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, करीब छह किमी लंबे इस एलिवेटेड रूट में मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड के साथ जीरो माइल और न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन हैं. इधर, पटना मेट्रो के परिचालन से राजधानी की यातायात सेवाएं बेहतर होने को लेकर पूरी संभावना जताई जा रही है. 

बेहतर होगी परिवहन प्रणाली

बता दें कि, पटना के लोग मेट्रो की सवारी के लिए 15 अगस्त आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पटना मेट्रो की शुरूआत हो जाने से पटना के लोगों को कहीं ना कहीं ट्रैफिक की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा पटना मेट्रो के निर्माण के साथ ही शहर में यातायात सेवा यानी कि परिवहन प्रणाली बेहतर हो जाएगी. जिससे शहरी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. दूसरी तरफ सरकार की ओर से लगातार काम को पूरा करने को लेकर निर्देश सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं.

Also Read: Nitish Kumar: नीतीश कुमार की बढ़ी सुरक्षा, अब नहीं पहना सकते हैं माला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन