भक्ति में सराबोर हुआ पटना का इस्कॉन मंदिर, सहस्र जल महाभिषेक के बाद गजावेश में दिए प्रभु श्री जगन्नाथ ने दिव्य दर्शन

भक्ति में सराबोर हुआ पटना का इस्कॉन मंदिर
Patna ISKCON में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री जगन्नाथ स्नान उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. सहस्र जल महाभिषेक, छप्पन भोग और गजावेश दर्शन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.
पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Patna ISKCON: राजधानी के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ स्नान उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. हरे कृष्ण संकीर्तन से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
सहस्र जल से हुआ भगवान का महाभिषेक
कार्यक्रम के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का पंचगव्य एवं सहस्र जल से महाभिषेक किया गया. महाभिषेक के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया. इसके पश्चात महाप्रभु ने पारंपरिक गजावेश में भक्तों को दिव्य दर्शन दिए. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
स्नान पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
इस्कॉन टीएमसी के को-चेयरमैन रमण मनोहर दास ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को देव पूर्णिमा या स्नान पूर्णिमा भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा इंद्रद्युम्न ने इसी दिन भगवान जगन्नाथ का प्रथम स्नान उत्सव आयोजित किया था. उन्होंने बताया कि महाभिषेक के बाद भगवान 15 दिनों के अनासर काल में विश्राम करते हैं और इसके बाद आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भव्य रथयात्रा के लिए प्रस्थान करते हैं.

Patna ISKCON में गजावेश की परंपरा का इतिहास
टीएमसी सदस्य राधापति चरण दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ ने अपने परम भक्त गणपति भट्ट को गणेश स्वरूप में दर्शन दिए थे. इसी घटना की स्मृति में स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान को गजावेश में सजाने की परंपरा आज भी निभाई जाती है.
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
स्नान उत्सव के दौरान मंदिर (Patna ISKCON) परिसर भक्तों की उपस्थिति से गुलजार रहा. वेणू विनोद दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया. धार्मिक माहौल और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.
ALSO READ: पटना में सरकारी दवा लदे ट्रक से निकली 15 लाख की अंग्रेजी शराब, 400 कार्टन बीयर जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










