Patna High Court: EWS आरक्षण मामले में BPSC और सरकार की बढ़ी टेंशन, कोर्ट ने मांगा जवाब  

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Patna News : पटना उच्च न्यायालय में आज BPSC शिक्षक बहाली में EWS (आर्थिक रूप से पिछड़ा) को 10 प्रतिशत कम आरक्षण देने के मामले को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद बीपीएससी और राज्य सरकार की टेंशन बढ़ गई है. पटना हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है.

विज्ञापन

Patna News: आज पटना हाईकोर्ट में BPSC शिक्षक बहाली में EWS (आर्थिक रूप से पिछड़ा) को 10 प्रतिशत कम आरक्षण देने के मामले को लेकर अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से जवाब मांगा है, जिसके बाद उनकी टेंशन बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, अभय राज एवं अन्य की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिस पर जस्टिस सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने आज सुनवाई की और आदेश जारी किया गया. इस मामले में अब 23 जून को अगली सुनवाई होगी.

पटना हाईकोर्ट ने क्या बताया ?

सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट की ओर से यह बताया गया कि, बीपीएससी की ओर से राज्य के स्कूलों में टीचर्स की बहाली के लिए पिछले साल विज्ञापन संख्या 22/2024 जारी किया था. उस विज्ञापन में आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए तय 10 फीसद आरक्षण को घटाया गया. जिसके बाद जहां 19,842 पदों की संख्या होनी थी, वह 917 ही रह गई.

कोर्ट में वकील ने रखी अपनी बात

इधर, कोर्ट में वकील अभिनव की ओर से बताया गया कि, शुरूआत में कुल 21,771 पद थे. उस वक्त आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए करीब 2000 पद आरक्षित थे. वहीं, 65 फीसदी आरक्षण को जब साल 2023 में असंवैधानिक करार दे दिया गया, तब सीटें घट गई और EWS को 19842 के बदले 917 सीटों पर आरक्षण देने का निर्णय लिया गया. 

BPSC और सरकार से मांगा जवाब

बता दें कि, इस सुनवाई के बाद बिहार सरकार और बीपीएससी को पटना हाईकोर्ट की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं. 4 हफ्ते के अंदर शपथ पत्र देने का निर्देश दिया गया. जिसमें यह भी स्पष्ट करने के लिए कहा गया कि आखिरकार किस आधार पर EWS के लिए आरक्षण में कटौती की गई. साथ ही साथ महिलाओं को विभिन्न वर्गों में दिए गए आरक्षण की ऊर्ध्व क्षैतिज संरचना का आखिर औचित्य क्या है. ऐसे में देखना होगा कि, 23 जून को होनी वाली सुनवाई में क्या कुछ फैसले लिए जाते हैं.

Also Read: बिहार के 3 सीनियर IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, ADG कुंदन कृष्णन बनाए गए नोडल ऑफिसरhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/ips-officers-including-adg-kundan-krishnan-got-new-responsibility-in-bihar-election

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन