बिहार के 3 सीनियर IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, ADG कुंदन कृष्णन बनाए गए नोडल ऑफिसर
कुंदन कृष्णन की तस्वीर
Bihar IPS Officers: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार के 3 IPS अधिकारीयों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया. ADG कुंदन कृष्णन को स्टेट नोडल एजेंसी पुलिस अधिकारी बनाया गया. वहीं एडीजी कमल किशोर को बजट की जिम्मेदारी दी गई और ATS पंकज दराद को केन्द्रीय बल का स्टेट को-ऑरडीनेटर बनाया गया है.
Bihar IPS Officers: बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के 3 आइपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए उन्हें नया पद सौंपा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कुंदन कृष्णन को स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी बनाया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक कमल किशोर को बजट से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई है. वहीं एडीजी विधि-व्यवस्था और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड पंकज दराद को सेंट्रल फोर्स का स्टेट को-ऑरडीनेटर बनाया गया है.
चुनाव के लिए राज्य में बूथों का सेलेक्शन होगा शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय जल्द ही सुरक्षा बलों की भी गणना शुरू होगी. राज्य में चुनाव को शांति और सही तरीके से करने के लिए बूथों को सेलेक्ट करने का भी प्रोसेस जल्दी ही शुरू किया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में बुधवार को एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. जिसमें चीफ इलेक्शन कमीश्नर ज्ञानेश कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया.
अधिकारियों को आने वाले चुनाव के बारे में जानकारी दी गयी
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बिहार पुलिस की तरफ से एडीजी के साथ आइजी, डीआइजी, एसपी व डीएसपी रैंक के कुल 69 पदाधिकारी शामिल हुए. इन सभी अधिकारीयों को बिहार में साल के अंत में होने वाले चुनाव से जुड़ी तैयारियों और प्लानिंग के बारे में जानकारी दी गई. राज्य के तीन एडीजी कुंदन कृष्णन, पंकज दराद और केके सिंह कार्यक्रम में शामिल थे.
पटना के IG रह चुके हैं कुंदन कृष्णन
कुंदन कृष्णन 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं. वे इस नई जिम्मेदारी के पहले पटना के आईजी थे. इससे पहले वे पटना के एसएसपी भी रह चुके हैं. पटना में अपराध नियंत्रण के लिए भी उन्हें जाना जाता रहा है. साल 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बाहुबलियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आइपीएस कुंदन कृष्णन ने अहम भूमिका निभाई थी.
Also Read: बिहार के मधुबनी समेत छह शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट में लगी 34 एजेंडों पर मुहर
(इंटर्न श्रीति सागर की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










