पटना में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता के बंद फ्लैट में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
घर में बखरा हुआ सामान
Patna Theft Case : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डोमनचक स्थित साईं डोमा इनक्लेव में सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के बंद फ्लैट में चोरी की बड़ी घटना हुई. चोर सात लाख रुपये के जेवर, 55 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और पुलिस जांच में जुटी है.
पटना से अजीत की रिपोर्ट
Patna Theft Case : पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित डोमनचक के साईं डोमा इनक्लेव में बंद पड़े एक फ्लैट में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली. पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
लंबे समय से बंद पड़ा था फ्लैट
जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार राय विद्युत विभाग में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनकी अंतिम पोस्टिंग आरा में थी. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के कारण वह परिवार के साथ पटेल नगर स्थित किराये के मकान में रह रहे थे, जबकि डोमनचक स्थित उनका फ्लैट लंबे समय से बंद पड़ा था.
ताला टूटा देख लोगों ने दी सूचना
19 जून की सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें फोन कर फ्लैट और मुख्य गेट का ताला टूटा होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए हैं.
सात लाख के जेवर और 55 हजार नकद की चोरी
पीड़ित प्रदीप कुमार राय ने बताया कि चोर करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 55 हजार रुपये नकद, चेक बुक, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए. उन्होंने चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित
इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










