पटना हाईकोर्ट ने BPSC का तीन साल का प्रतिबंध रद्द किया, कैंडिडेट को मिली बड़ी राहत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Sep 2025 5:06 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

BPSC Exam: पटना हाईकोर्ट ने BPSC के एक आदेश को निरस्त कर अभ्यर्थी तारकेश्वर पांडेय को बड़ी राहत दी है. आयोग द्वारा बिना कारण बताए लगाए गए तीन साल के परीक्षा प्रतिबंध को कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया.

विज्ञापन

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े एक मामले में पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आयोग द्वारा एक अभ्यर्थी पर लगाए गए तीन साल के परीक्षा प्रतिबंध को पूरी तरह निरस्त कर दिया है. जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ ने यह आदेश तारकेश्वर पांडेय की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

बिना कारण बताए लगाया गया प्रतिबंध

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि 19 फरवरी को बीपीएससी ने उन्हें 12 दिसंबर 2024 से 12 दिसंबर 2027 तक आयोग की किसी भी परीक्षा में बैठने से रोक दिया. यह प्रतिबंध बिना ठोस कारण बताए लगाया गया था. अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि प्रीलिम्स परीक्षा के दिन प्रश्नपत्र आधे घंटे देरी से मिलने की बात उन्होंने मीडिया को बताई थी. इस बयान को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया और उसी आधार पर आयोग ने उन पर दंडात्मक कार्रवाई कर दी.

सफाई का मौका तक नहीं दिया गया

याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि आयोग ने उनकी विस्तृत सफाई पर विचार तक नहीं किया. बिना किसी ठोस आधार और कारण का उल्लेख किए सीधे तीन साल का प्रतिबंध थोप दिया गया.

हाईकोर्ट का सख्त रुख

पटना हाईकोर्ट ने आयोग के आदेश को न सिर्फ अनुचित बताया बल्कि इसे न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ करार दिया. जस्टिस संदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी दंडात्मक कार्रवाई में कारणों का उल्लेख अनिवार्य है. बिना कारण बताए लिया गया ऐसा फैसला असंवैधानिक माना जाएगा. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि बीपीएससी का आदेश न तो तर्कसंगत था और न ही प्राकृतिक न्याय के अनुरूप. लिहाजा, इसे निरस्त किया जाता है.

Also Read: कांग्रेस ने खींची अपनी चुनावी लकीर, जीत पक्की करने वाली इन सीटों पर नहीं करेगी समझौता!

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन