Patna Gold Price: दिवाली से पहले सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, दाम में आई भारी गिरावट

Gold price
Patna Gold Price छह अक्तूबर को चांदी की कीमत 92500 रुपये प्रति किलो थी जो 13 अक्तूबर 88500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी.
Patna Gold Price पटना ज्वेलरी बाजार में पिछले आठ दिनों में गिरावट का रुख जारी है. 22 कैरेट का सोना 1050 रुपये गिरकर 71350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं चांदी का भाव 4000 रुपये गिरकर 88500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है. छह अक्तूबर को सोने का भाव 71350 रुपये प्रति दस ग्राम था जो 13 अक्तूबर को घटकर 70300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.
ये भी पढ़ें.. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों की बाबा सिद्दीकी की हत्या
इसी तरह छह अक्तूबर को चांदी की कीमत 92500 रुपये प्रति किलो थी जो 13 अक्तूबर 88500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार की मानें तो ग्लोबल टेंशन की वजह से सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आयी है.
इससे मांग पर असर देखने को मिल रहा है. आने वाले समय में हालात बेहतर होने पर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आने की पूरी संभावना है.
एक नजर में भाव
तारीख – चांदी @सोना
13 अक्तूबर – 88500 @ 70300
9 अक्तूबर – 88500@ 70300
8 अक्तूबर – 91500 @71000
7 अक्तूबर – 92500@71000
6 अक्तूबर – 92500@71350
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










