Patna Gold Price: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! 80 हजार पार पहुंचा सोना, जानें चांदी का भाव...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2024 2:56 PM

विज्ञापन

Patna Gold Price: सोना की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वर्ण व्यवसाइयों के मुताबिक, अभी कीमत और बढ़ेगी. पटना की बात करें तो 23 अक्टूबर को चांदी 99000 रुपये प्रति किलो थी, आज 24 अक्टूबर को उक्त कीमत बढ़कर एक लाख रुपये हो गई है.

विज्ञापन

Patna Gold Price: बिहार के हर घर में धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है. प्रत्येक घरों में धनतेरस के दिन सोना एवं चांदी समेत कई चीजों की खरीदारी करने की योजना बनाई जा रही होगी. हालांकि सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को सुन कर बहुत सारे लोग योजना में फेरबदल करने में लगे हैं. देश में यह पहली बार है कि सोना और चांदी की कीमतें उछाल पर हैं.

सोना के मुकाबले चांदी की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी

बता दें कि, सोना की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वर्ण व्यवसाइयों के मुताबिक, अभी कीमत और बढ़ेगी. ऐसे में बहुत सारे लोगों को सोना-चांदी खरीदने का सपना शायद ही पूरा हो सकेगा. पटना की बात करें तो 23 अक्टूबर को चांदी 99000 रुपये प्रति किलो थी, आज 24 अक्टूबर को उक्त कीमत बढ़कर एक लाख रुपये हो गई है. यानी एक दिन में हजार रुपये की बढ़ोतरी होने से पैसे वाले भी चांदी खरीदने के अपने फैसले पर सोचने लगे हैं.

Also Read: RJD का CM नीतीश पर तीखा प्रहार, JDU का मतलब बताया “जहां दारू अनलिमिटेड”

23 और 24 अक्टूबर को क्या रहा रेट

23 अक्टूबर को सोना (24 कैरेट) की कीमत 80,600 रुपये, सोना (22 कैरेट) की कीमत 74,100 रुपये और सोना (18 कैरेट) की कीमत 66,100 रुपये, तो चांदी (प्रति किलो) की कीमत 99,000 रुपये थी.

24 अक्टूबर को सोना (24 कैरेट) 79,520 रुपये, सोना (22 कैरेट) की कीमत 72,900, सोना (18 कैरेट) की 59,650 रुपये और चांदी (प्रति किलो) 1,00,000 है.

क्यों हो रहा सोना-चांदी महंगा

जानकारों के मुताबिक, धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का प्रचलन रहा है. इस कारण भी इन दिनों धातुओं की कीमत में उछाल देखा जा रहा है. धनतेरस पर सोने और चांदी के सिक्कों और इससे बनी चीजों का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन पर सोना, और चांदी की खरीदारी पर धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. ज्यादातर लोग भगवान गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर वाली चांदी के सिक्के की खरीदारी करते हैं. इस वजह से भी सोना से अधिक चांदी की कीमतें बढ़ती जा रही है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन