Bihar Politics: RJD का CM नीतीश पर तीखा प्रहार, JDU का मतलब बताया "जहां दारू अनलिमिटेड"
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2024 12:06 PM
Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश की पार्टी जनता दल युनाइडेट पर बड़ा हमला बोला है. राजद ने सुबह-सुबह ट्विट कर नीतीश की पार्टी जदयू का नया नामकरण कर दिया है.
Bihar Politics: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश की पार्टी जनता दल युनाइडेट पर बड़ा हमला बोला है. राजद ने सुबह-सुबह ट्विट कर नीतीश की पार्टी जदयू का नया नामकरण कर दिया है. आरजेडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से सीएम नीतीश को घेरते हुए उन्हें और उनकी पार्टी को जहरीली शराब से होने वाली मौत का जिम्मेदार बताया है. जदयू के इस ट्विट के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है.
आरजेडी ने JDU का बताया फुल फॉर्म
दरअसल, राजद ने ट्विट कर जनता दल युनाइडेट का नया नामकरण किया है. 𝐉- जहां 𝐃- दारू 𝐔- अनलिमिटेड. राजद ने जदयू का फुल फॉर्म जहां दारू अनलिमिटेड बताया है. इस ट्वीट के साथ राजद ने आरोप लगाया है कि सीएम नीतीश की सरकार में अनलिमिटेड शराब मिल रही है. साथ ही राजद ने एक सवाल भी पूछा है और उसका जवाब भी दिया है.
Also Read: सरकार ने जनता को दिया सुपर पावर, अब यहां कर सकते हैं खराब सड़कों की शिकायत…
राजद ने जदयू पर लगाया बड़ा आरोप
राजद ने सवाल किया है कि, बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर में शराब कैसे उपलब्ध हो रहा है. साथ ही जहरीली शराब से हो रही मौतों का ज़िम्मेवार कौन है? जिसके जवाब में राजद ने नीतीश कुमार और JDU लिखा है. यानि कहीं ना कहीं राजद ने शराबबंदी कानून लागू करने वाली पार्टी जदयू पर ही शराब का अवैध कारोबार करने का आरोप लगा दिया है. इस ट्वीट से जाहीर होता है कि राजद ने ट्विट कर जदयू को ही शराब बेचने वाली पार्टी बता दिया है.
जदयू का पलटवार, RJD मतलब ‘राष्ट्रीय जहरीला दल’
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसपर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आपलोग तबाह हो जाएंगे. इतिहास गवाह है कि नामकरण करने से राजनीति में फजीहत हुआ है. नाम अगर अच्छा सुनना पसंद करते हैं, तो राष्ट्रीय जनता दल का अर्थ है, ‘राष्ट्रीय जहरीला दल’. जिसने समाज में जाति, धर्म, हत्या, भ्रष्टाचार और अपराध का जहर डाला है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










