Bihar News: सरकार ने जनता को दिया सुपर पावर, अब यहां कर सकते हैं खराब सड़कों की शिकायत...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2024 9:27 AM

विज्ञापन

Bihar News: राज्य में पथ निर्माण विभाग की सड़कों और पुलों में खराबी की सूचना या शिकायत अब आमलोग भी विभाग को ऑनलाइन दे सकेंगे. संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार इसकी जांच कर तीन से सात दिन की समय सीमा में उसे ठीक कर उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों सहित शिकायतकर्ता को भी दे देंगे.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य में पथ निर्माण विभाग की सड़कों और पुलों में खराबी की सूचना या शिकायत अब आमलोग भी विभाग को ऑनलाइन दे सकेंगे. संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार इसकी जांच कर तीन से सात दिन की समय सीमा में उसे ठीक कर उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों सहित शिकायतकर्ता को भी दे देंगे. शिकायत पर सड़कों और पुलों को ठीक नहीं करने वाले इंजीनियर और ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.

यह जानकारी बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पथ-पुल संधारण संबंधित लोक शिकायत निवारण प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को दी. इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के विश्वेश्वरैया भवन स्थित विभागीय कार्यालय में किया गया था.

कॉल सेंटर का होगा गठन

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में सड़क और पुलों से संबंधित शिकायत प्राप्त करने के लिए कॉल सेंटर का भी गठन किया जायेगा. उसमें कॉल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहेगी और शिकायत निवारण के बाद शिकायतकर्ता कार्रवाई से अवगत भी हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि लोक शिकायत निवारण प्रणाली लागू होने से पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ सड़कों और पुलों का बेहतर रखरखाव हो सकेगा.

Also Read: बिहार में स्मार्ट मीटर नहीं दे रहा सही जानकारी, 10 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं परेशान

पहले ठेकेदार को दी जाती थी जिम्मेदारी

वर्तमान में पथ निर्माण विभाग अंतर्गत लगभग-9500 किमी लंबाई में सड़कों का रखरखाव ओपीआरएमसी के तहत किया जा रहा है. इस नीति के तहत सड़कों के निर्माण के साथ ही सात साल के लिए रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार को दी जाती है. इसके तहत अब तक मात्र क्षेत्रीय अभियंताओं द्वारा ही सड़कों की खराबी को मोबाइल ऐप पर अपलोड करने की सुविधा दी गई थी. इसका निराकरण ठेकेदार करते थे. अब आमलोग भी कर सकेंगे.

सूचना देने की यह होगी प्रक्रिया

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की बेवसाइट में दिये Publice Greivance OPRMC Road Redressal System पर शिकायतकर्ताओं को अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला का नाम, पथ का नाम, त्रुटि का प्रकार को अंकित करते हुए स्थल का जियो टैग किया फोटोग्राफ अपलोड करना होगा.

वह शिकायत और फोटोग्राफ कंट्रोल और कमांड सेंटर के माध्यम से संबंधित जिला के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता और ठेकेदार को ऑनलाइन भेज दिया जायेगा. खराबी को ठीक कर ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में स्थल का फोटोग्राफ अपलोड करेंगे. अभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण कर मानक के अनुसार मरम्मति किये जाने पर उसे स्वीकार किया जायेगा, अन्यथा ठेकेदार को फिर मरम्मति का निर्देश दिया जायेगा. इस व्यवस्था से पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ सड़कों और पुलों का रखरखाव हो सकेगा.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन