Patna-Gaya-Dobhi Highway: बिहार वालों को इस महीने मिलेगी नए फोरलेन की सौगात, तीन चरणों में काम हुआ संपन्न

Patna-Gaya-Dobhi Highway: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, जल्द ही बिहार के लोगों को पटना-गया-डोभी फोरलेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस फोरलेन के शुरूआत होने से लोगों के समय की बचत होगी.
Patna-Gaya-Dobhi Highway: बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. बिहार के लोगों को जल्द ही पटना-गया-डोभी फोरलेन की सौगात मिलने वाली है, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. हाईवे की शुरूआत होने से पटना से जहानाबाद और गया जाना बेहद आसान हो जाएगा. पटना से गया की दूरी 90 मिनट में तय की जा सकेगी. बता दें कि, यह परियोजना न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत देगी, बल्कि झारखंड राज्य के साथ भी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी.
5000 करोड़ रुपये की लागत से बना फोरलेन
जानकारी के मुताबिक, यह फोरलेन बोधगया जैसे विश्वविख्यात पर्यटन स्थल तक पहुंच को सरल बनाएगा. इधर, इस परियोजना को लेकर लागत की बात की जाए तो, कुल लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें से 2000 करोड़ रुपये सीधे निर्माण कार्य में लगाए गए, जबकि शेष राशि मुख्यतः भूमि अधिग्रहण में खर्च हुई. खबर है कि, इस परियोजना के पूरा होने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा. हालांकि, तीन चरणों में इसके काम को पूरा किया गया. पहले चरण में 39 किलोमीटर सड़क बनी, जिसकी लागत लागत 650 करोड़, दूसरे चरण में 44 किलोमीटर सड़क, जिसकी लागत 496 करोड़ तो वहीं आखिरी और तीसरे चरण में 44 किलोमीटर सड़क, जिसकी लागत 465 करोड़ रुपये है.
इस महीने हो सकता है उद्घाटन
खबर की माने तो, शुरूआत में इस फोरलेन की लागत कम थी लेकिन समय के अनुसार लागत में इजाफा होता गया. बता दें कि, पहली निर्माण एजेंसी की वित्तीय स्थिति बिगड़ने पर उसने कार्य अधूरा छोड़ दिया. लेकिन, इसके बाद पटना हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से नई एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई. जिसके बाद कोर्ट ने दिसंबर 2022 और फिर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया, जो पूरा नहीं हो सका. वहीं, अच्छी खबर यह है कि, इसी महीने यानी कि मई महीने में ही इस फोरलेन की शुरूआत कर देने की संभावना जताई जा रही है. इस रूट पर कुल 5 रेल ओवरब्रिज बनाए गए हैं- पहले चरण में पटना से मसौढ़ी के बीच दो, दूसरे में जहानाबाद में एक और तीसरे चरण में गया बाईपास पर दो आरओबी. जल्द ही फोरलेन का बिहारवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन कर दिया जाएगा.
Also Read: पटना के बिहटा की सड़कों पर छह महीने में मौत का तांडव, प्रशासन खामोश, कई परिवार खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










