पटना में सड़क हादसा: दो दोस्तों की मौत, मातम में बदलीं बारात की खुशियां

सालू कुमार और दीपक कुमार की फाइल फोटो
Patna Fatuha Road Accident: फतुहा में बारात से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना के बाद डुमरी गांव में मातम पसरा है.
पटना से एस के सिंह की रिपोर्ट
Patna Fatuha Road Accident: फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक बारात से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद डुमरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
एक ही बाइक से बारात में गए थे दोनों दोस्त
जानकारी के अनुसार डुमरी गांव निवासी विष्णुधारी यादव के 19 वर्षीय पुत्र सालू कुमार और मोदिर मिस्त्री के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बेलदारीचक स्थित महाजनी गांव में बारात में शामिल होने गए थे. दोनों गहरे दोस्त थे और एक ही बाइक से कार्यक्रम में पहुंचे थे.
फोरलेन आरओबी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
देर रात बारात से वापस लौटने के दौरान फतुहा-दनियावां सड़क मार्ग पर फोरलेन आरओबी से पहले धर्मकांटा के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.

मौके पर ही हुई दोनों युवकों की मौत
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची फतुहा थाना पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
Patna Fatuha Road Accident: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोनों युवक गांव में थे सभी के प्रिय
ग्रामीणों के अनुसार सालू कुमार और दीपक कुमार मिलनसार स्वभाव के थे और गांव में सभी के प्रिय थे. एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौत से डुमरी गांव में मातमी माहौल बना हुआ है. रविवार सुबह से ही मृतकों के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही.
सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फतुहा पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.
ALSO READ: पटना में रेल पटरी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










