पटना में फिर डबल मर्डर, दो लोगों को कनपटी में मारी गोली, सुबह-सुबह मिली लाश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में फिर एकबार डबल मर्डर हुआ है. दो लोगों को सिर में हथियार सटाकर अपराधियों ने गोली मार दी. दोनों की लाश सुबह-सुबह बरामद हुई है. वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया है.

विज्ञापन

पटना एकबार फिर से डबल मर्डर के कारण चर्चे में है. मंगलवार को पटना से सटे बिक्रम में दो शव लावारिश अवस्था में मिले. दोनों की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. पुलिस ने शव बरामद किया और घटना की जांच शुरू की. दोनों युवकों को सिर में सटा कर गोली मारी गयी. मंझौली से सिंघाड़ा जाने वाली रोड में शव मिला है. शव की पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी. पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

सुबह-सुबह मिली लाश, कनपटी में मारी गयी गोली

मंझौली से सिंघाड़ा जाने वाली रोड में गुरिल्ला स्थान पर मंगलवार की सुबह दो युवकों की लाश मिली. दोनों के शव खून से लथपथ थे. पुलिस अधिकारी के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि दोनों को सिर में हथियार सटाकर गोली मारी गयी है. एफएसएल की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया.

मृतक के परिजनों को बताया गया

वहीं दोनों युवकों की पहचान कर ली गयी है. एक युवक बाघाकोल का रहने वाला है. मृतक के परिजन को पुलिस ने बुलाया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजने की तैयारी में जुटी.

हत्या की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस

हत्या की गुत्थी अभी पूरी तरह उलझी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दोनों युवकों की हत्या किसी की और हत्या की वजह क्या रही है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.

परिजनों का आक्रोश, परिजनों ने किया सड़क जाम

वहीं दूसरी ओर दोनों युवकों की हत्या मामले को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और सड़क जाम किया. थाना के बाहर लाश लेकर मृतक के परिजन बैठ गए.

खबर अपडेट की जा रही है…

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन