पटना में अपने ही अस्पताल में डॉक्टर की मौत बनी पहेली, स्लाइन चढ़ाने वाले स्टाफ फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Updated at : 27 Mar 2025 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
death

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना में एक डॉक्टर की मौत अपने ही अस्पताल में संदिग्ध तरीके से हो गयी. पुलिस छापेमारी कर रही है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

पटना में एक डॉक्टर की संदिग्ध स्थिति में मौत उसी अस्पताल में हुई है जहां वो तैनात थे. मृतक डॉ. मो.जकाउल खान हैं. जो दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ मोड़ स्थित किशोर कुणाल पथ के पास इंद्रवती देवी अस्पताल में काम करते थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात को तबीयत बिगड़ने पर वो भर्ती हुए और स्लाइन चढ़ने के कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गयी. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. अस्पताल के तीन स्टाफ फरार हैं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

दीघा थाना की पुलिस इस मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा तो एफएसएल की टीम को बुला लिया.टीम ने जांच के बाद 32 वर्षीय डॉक्टर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मोतिहारी में रह रहे डॉक्टर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे.

ALSO READ: बिहार में जहां कन्हैया कुमार बोले उस जगह को गंगाजल से धोया गया, पीछा नहीं छोड़ रहा JNU विवाद

अस्पताल के तीन नर्सिंग स्टाफ फरार, केस दर्ज

मृतक के भाई नजमुल्ला ने अस्पताल के तीन नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. तीनों नर्सिंग स्टाफ प्रिंस, रोहित और मो.अमजद हैं. जबकि अस्पताल के संचालक फुलवारी पिवासी सुबीन कुमार सिंह हैं. थानेदार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की मौत के बाद भी अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी रात भर नहीं दी गयी. अगले दिन दोपहर में इसकी सूचना मिली. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि सभी नर्सिंग स्टाफ फरार हैं.

क्या है मामला?

मंगलवार को डॉक्टर अपने चैंबर में बैठे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्होने अमजद से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नही है, मुझे भर्ती करो. इसके बाद प्रिंस, रोहित और मो. अमजद ने उन्हें वार्ड में भर्ती किया. नर्सिंग स्टाफ ने स्लाइन चढ़ाया और कुछ दवा दी. इसके बाद वे चले गये. कुछ घंटे बाद जब एक नर्सिंग स्टाफ ने आकर देखा तो उनका शरीर पूरा ठंडा पड़ा हुआ था. इसके बाद तीनों फरार हो गये.

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे मृतक के परिजनों ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ और संचालक के मिलीभगत के कारण उनकी हत्या की गयी है. उन्हें दवा का ओवरडोज दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी है. फिलहाल पुलिस तीनों स्टाफ की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी वह अपनी जांच कराने एम्स गये हुए थे. एफएसएल की टीम ने अस्पताल से दवा, स्लाइन की बोतल समेत सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन