Patna Crime News: पटना में रिटायर महिला टीचर की गला रेतकर हत्या, अंगूठी और चेन गायब, क्या बोली पुलिस?

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jan 2026 2:02 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Patna Crime News: आज शनिवार को पटना में रिटायर महिला टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला के हाथ से अंगूठी और गले से चेन गायब है. इसके साथ ही इस घटना को लेकर रसोइया और नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना में शनिवार को एक रिटायर महिला शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतका का नाम माधवी कुमारी (78 वर्ष) है. मामला शास्त्रीनगर थाना इलाके के AG कॉलोनी पार्क से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले हैं. इसके अलावा उसके हाथ से अंगूठी और गले से चेन भी गायब है.

पुलिस ने मृतका की बॉडी को कब्जे में लिया

घटना को लेकर बताया गया कि रिटायर टीचर की हत्या के बाद सबसे पहले पड़ोस की एक महिला घटनास्थल पर पहुंची थी. उसने डेड बॉडी देख रिटायर टीचर की बेटी को फोन किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार और अन्य थानों की पुलिस पहुंची. रिटायर टीचर के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

6 साल पहले हुई थी पति की मौत

जानकारी के मुताबिक, मृतका माधवी कुमारी के पति का नाम अमरेंद्र दास था. वे AG ऑफिस में अधिकारी थे. 6 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी. उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं. दोनों बेटे बाहर रहते हैं. मृतका घर में अकेले रहती थी. इस घटना को लेकर पुलिस ने रसोइया और नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है.

पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया?

घटनास्थल पर पहुंचे सचिवालय एसडीपीओ 2 साकेत कुमार ने बताया, शास्त्रीनगर थाने में आज सूचना मिली थी कि AG कॉलोनी पार्क में हाउस नंबर C-71 में एक महिला की लाश मिली है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. महिला का नाम माधवी कुमारी है. वह घर में अकेली रहती थी. इसके साथ ही घटना में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है.

Also Read: Bihar Bhumi: मंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व पदाधिकारियों को दिया टास्क, हफ्ते में दो दिन सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्याएं

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन