ePaper

सनकी प्रेमी का प्रेमिका और उसकी बड़ी बहन पर हमला, पढ़िए उसने ऐसा क्यों किया…

Updated at : 07 Jun 2024 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
सनकी प्रेमी का प्रेमिका और उसकी बड़ी बहन पर हमला, पढ़िए उसने ऐसा क्यों किया…

Patna Crime News आरोपी गोविंद ने दीदी के मंगेतर को फोन कर उनको उल्टा सीधा बात कहा करता था. इसके साथ उसको दीदी से शादी नहीं के लिए दबाव बना रहा था

विज्ञापन

Patna Crime News राजधानी पटना में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया. बहन को बचाने के लिए कमरे से बाहर आयी बड़ी बहन को भी उसने अपना निशाना बनाते हुए उसे भी जख्मी कर दिया. दोनों बहनों को जख्मी कर सनकी प्रेमी वहां से फरार हो गया. दोनों जख्मी बहनों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. यह पूरा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के राम जी चक इलाके की है.

जख्मी बहनों ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का कुछ दिन पहले ही छेका हुआ था. शादी रोकने के लिए आरोपी गोविंद ने दीदी के मंगेतर को फोन कर उनको उल्टा सीधा बताया. इसके साथ ही उसने शादी नहीं करने का आग्रह करते उससे कहा था कि वो गंदी लड़की है. कई लड़कों से बातचीत करती है. पुलिस के अनुसार इसको लेकर गोविंद और लड़की के परिजनों के बीच नोकझोंक भी हो चुकी है.

पीएमसीएच में भर्ती
पुलिस का कहना है कि जख्मी युवतियों को सनकी प्रेमी ने कई चाकू मारे हैं. इसकी वजह से पेट का आंत बाहर आ गया है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन