पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, बेटे को स्कूल छोड़ लौट रहे पिता को मारी दो गोली

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :08 Feb 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News: पटना में एक युवक पर घात लगाकर फायरिंग की गई है. हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की है. स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता को दो गोली लगी है.

विज्ञापन

Patna Crime News: पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक युवक पर घात लगाकर फायरिंग की गई है. हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की है. जिसमें 2 गोली युवक को लगी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से 1 खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र का है मामला

बता दें कि यह मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी मंदिर के पास का बताया जा रहा है. जहां अपराधियों ने बेटी को स्कूल छोड़ लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Also Read: पटना के शेल्टर होम की लड़की पुलिस को चकमा देकर कार सवार युवक के साथ हुई फरार, जानिए पूरा मामला

घायल युवक की हुई पहचान

इधर, पुलिस घायल युवक की पहचान इलाके का रहने वाला साहिल कुमार के रूप में किया है. बताया जा रहा है कि साहिल अपने (बुलेट) मोटरसाइकिल पर सवार होकर बच्चे को छोटी मंदिर के पास स्कूल में छोड़ने गए थे. जहां लौटने के क्रम में घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से साहिल घायल हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन