ePaper

पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर जानिए कब से होगा चालू? अशोक राजपथ पर जाम से अब मिलेगी मुक्ति...

Updated at : 08 Aug 2024 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर जानिए कब से होगा चालू? अशोक राजपथ पर जाम से अब मिलेगी मुक्ति...

पटना में डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रिज का काम कबतक पूरा हो जाएगा और कब से इस ब्रिज पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी. इसके बारे में जानिए क्या जानकारी आयी है.

विज्ञापन

पटना के गांधी मैदान से गायघाट जाने वाले लोगों को अगले साल से जाम से छुटकारा मिल जायेगा. अशोक राजपथ पर बढ़ते वाहनों के दबाव से निबटने के लिए डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसका आधे से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो गया है. अनुमान है कि जनवरी, 2025 तक इसका काम पूरा कर लिया जायेगा. यह कहना है डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह का. उन्होंने जिले में चल रहे दर्जनों निर्माण कार्यों का जायजा लिया.

डबल डेकर फ्लाइओवर के निर्माण कार्य का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने करगिल चौक से पटना सायंस कॉलेज तक डबल डेकर फ्लाइओवर के निर्माण कार्य को देखा. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. डबल डेकर फ्लाइओवर और कृष्णाघाट संपर्क पथ बनने से पटना विवि के विद्यार्थियों व शिक्षकों प्रा, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों,डॉक्टरों सहित सभी आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी.

ALSO READ: बिहार-यूपी के बीच वंदे भारत की रफ्तार में दौड़ेंगी सभी एक्सप्रेस ट्रेनें, इस रूट पर बिछेगी दो नयी रेल लाइन…

डीएम ने तीन घंटे तक किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

डीएम डॉ सिंह ने वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों वं जन सुविधाओं की जांच की. सुबह 10:00 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ कर करगिल चौक, अशोक राजपथ पर मेट्रो निर्माण, डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण, कृष्णाघाट पर जेपी गंगापथ-अशोक राजपथ संपर्क पथ का निर्माण, पीएमसीएच, जेपी गंगापथ, पहाड़ी और रानीपुर मौजे में पटना मेट्रो रेल डिपो निर्माण कार्य, पंचशील उच्च विद्यालय कुम्हरार, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, एक्जीबिशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों का डीएम ने स्थल भ्रमण किया और निर्माण कार्यों और जन सुविधाओं का जायजा लिया.

अतिक्रमण, यातायात प्रबंधन का भी लिया जायजा

डीएम ने अतिक्रमण, यातायात प्रबंधन, गंगा के जल स्तर में परिवर्तन सहित नागरिकों के जीवनयापन से जुड़ी हर पहलू का जायजा लिया. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने करीब तीन घंटे तक संबंधित जगहों पर जाकर निरीक्षण किया.

तीन साल पहले हुआ था शिलान्यास

शहर के इस मेगा प्रोजेक्ट का शिलान्यास सितंबर, 2021 में किया गया था. इस पर 422 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनने के बाद गांधी मैदान से मरीज सीधे पीएमसीएच पहुंच सकेंगे़. इसके लिए इस डबल डेकर फ्लाइओवर का एक आर्म पीएमसीएच परिसर में गिरेगा़. मालूम हो कि यह राज्य का दूसरा डबल डेकर फ्लाइओवर होगा़. छपरा में भी एक डबल डेकल फ्लाइओवर बन रहा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन