पटना में स्कूटी सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा, मां की मौत बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :24 Sep 2024 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
patna accident news| Patna Accident News: Student crushed by speeding pickup in Patna, died

Patna Accident News: पटना में एक हाईवा ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया है. जिसमें मां की मौत हो गई, वहीं बेटा घायल हो गया है. घटना बिहटा थानाक्षेत्र के श्रीरामपुर नया बाजार के पास औरंगाबाद SH-2 की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना में एक हाईवा ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया है. जिसमें मां की मौत हो गई, वहीं बेटा घायल हो गया है. घटना बिहटा थानाक्षेत्र के श्रीरामपुर नया बाजार के पास औरंगाबाद SH-2 की बताई जा रही है. बता दें कि इस घटना में मौके पर ही मां की मौत हो गई. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

मृतका की पहचान दानापुर उसरी सिकारपुर गांव निवासी स्व. शिवदयाल वर्मा की पत्नी सोनामती देवी के रूप में की गई है. वहीं घायल बेटे की पहचान भीम सिंह के रूप में हुई है. बता दें कि मृत महिला की चार बेटियां और एक बेटा था. दरअसल, सोनामती देवी अपने बेटे भीम सिंह के साथ स्कूटी से विक्रम के दतियाना अपने भतीजे स्व. सुदर्शन वर्मा के श्राद्ध कर्म से घर लौट रही थी.

उसी दौरान बिहटा औरंगाबाद SH- 2 पथ के बिहटा थानाक्षेत्र के श्रीरामपुर नया बाजार के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार मां-बेटे को रौंद दिया. जिसके बाद मां की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका इलाज बिहटा के निजी अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे डॉक्टर, तभी एक शब्द सुनकर उठ खड़ा हुआ अधेड़…

मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इधर, मृतक के परिजन अविनाश कुमार का कहना है कि बिक्रम के दतियाना गांव से लौटने के दौरान हादसा हुआ. मुआवजे के लिए हम लोगों ने सड़क जाम किया. स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जो भी सरकारी सहायता होगा वह दिया जाएगा. फिलहाल हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना पर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे का कहना है कि नया बाजार के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है. बेटा घायल है. हाईवा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है. फिलहाल लोगों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम किया था, तकरीबन 2 घंटे के जाम के बाद लोगों को काफी समझाने पर जाम को हटाया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के दानापुर अस्पताल भेजा गया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन