बिहार में 2011 में उभरी थी चंदन-शेरू की खौफनाक जोड़ी, तीन साल तक चलता रहा आतंक का खेल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Jul 2025 3:23 PM

विज्ञापन

चंदन मिश्रा और शेरू की तस्वीर (File)

Paras Hospital Murder: बक्सर में अपराध की दुनिया में चंदन-शेरू की जोड़ी एक खौफनाक नाम बन चुकी थी. 2011 में बनी इस जोड़ी ने हत्या, रंगदारी और लूट की वारदातों से पूरे जिले को थर्रा दिया था. चूना व्यवसायी हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदातों से दोनों ने बिहार में अपनी दहशत फैला दी थी.

विज्ञापन

Paras Hospital Murder: बिहार में अपराध का जब भी इतिहास लिखा जाएगा, चंदन मिश्रा और शेरू की जोड़ी का जिक्र जरूर होगा. साल 2011 में दोनों ने मिलकर अपराध की दुनिया में कदम रखा था और महज तीन साल के भीतर पूरे बक्सर को दहला दिया. हत्या, लूट और रंगदारी की ऐसी वारदातें कीं कि बक्सर ही नहीं, पूरा बिहार उनका नाम सुनकर खौफ खाता था. खासतौर पर चूना व्यवसायी हत्याकांड ने दोनों को अपराध जगत का चर्चित चेहरा बना दिया था.

2007 में ही शुरू हो गई थी चंदन की आपराधिक यात्रा

चंदन मिश्रा की आपराधिक यात्रा तो 2007 में ही शुरू हो गई थी, जब महज 20 साल की उम्र में उसने अपने पिता के लाइसेंसी राइफल से भीम मिश्रा की हत्या कर दी थी. कुछ दिन जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया और इसके बाद शेरू से उसकी दोस्ती हुई. यही दोस्ती आगे चलकर बक्सर के लिए अभिशाप बन गई.

2011 से 2014 के बीच दोनों ने लिखी अपराध की पटकथा

2011 से 2014 के बीच दोनों ने मिलकर अपराध की पटकथा लिखी. लेकिन पुलिस ने इन दोनों पर शिकंजा कसा और दोनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए. जेल में भी इनका आपराधिक नेटवर्क सक्रिय रहा. हालांकि समय के साथ चंदन मिश्रा ने अपराध से दूरी बनानी शुरू कर दी, मगर विवादों से उसका नाता नहीं छूटा.

2016 से शुरू हुई चंदन और शेरू के बीच दुश्मनी

2016 में चंदन और शेरू के बीच मनमुटाव ने दुश्मनी का रूप ले लिया. सिविल कोर्ट परिसर में दोनों के बीच हुई मारपीट ने बक्सर के गैंगवार को नई दिशा दी. दोनों ने अलग-अलग गैंग बना लिए. शेरू का नेटवर्क मजबूत होता गया, जबकि चंदन की गैंग जल्दी ही बिखर गई. इसके बाद चंदन अपराध की दुनिया से लगभग गायब हो गया, वहीं शेरू का दबदबा कायम रहा.

पैसा लेनदेन के विवाद में हुई चंदन की हत्या

बीते 17 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में चंदन की हत्या हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंदन और शेरू के बीच पैसा लेनदेन का विवाद था. शेरू ने ही शूटरों के जरिए चंदन की हत्या करवा दी. हत्या तब हुई जब चंदन पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था. बक्सर में चंदन-शेरू की जोड़ी की कहानी लोग खौफ और रोमांच के साथ सुनाते हैं. वक्त बदला, चेहरे बदले, लेकिन जिले में अपराध का जहर उसी दौर की यादें ताजा कर देता है.

Also Read: मानसून में खूबसूरती के साथ खतरा भी! बिहार की इन 5 जगहों पर जाने से पहले सोचें दस बार, वरना…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन