पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम की सभा में जबरन लाया गया : तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम की सभा में जबरन लाया गया : तेजस्वी

राजद के राज्य कार्यालय में गुरुवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पटना. राजद के राज्य कार्यालय में गुरुवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में अफसरों के माध्यम से सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को डरा रही है.उनका हक छीना जा रहा है. सरकार नहीं चाहती है कि पंचायतों को मजबूत किया जाये. पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार को छीनकर सरकार पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है.इसके खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने धरना -प्रदर्शन भी किया,लेकिन मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को डरा-धमकाकर प्रधानमंत्री की सभा में आने के लिए मजबूर कर दिया गया. पंचायती राज विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिट्ठी जारी कर फरमान सुनाया गया है. साथ ही, डराने-धमकाने की लगातार कार्रवाई हो रही है. मौके पर पहलगाम में हुए आतंकी घटना के मृतकों के प्रति शोक संवदेना प्रकट की और एक मिनट का मौन रखकर सभी लोगों ने खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसकी अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन