पीएम मोदी पर ये क्या बोल गए पप्पू यादव, बिहार दौरे को लेकर बोले- हम उनसे शर्मिदा हैं

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Apr 2025 4:20 PM

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सांसद पप्पू यादव एक के बाद एक ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश इस आतंकी हमले के बाद शोक में है, लेकिन पीएम इस घड़ी में बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं, ऐसे पीएम से हम शर्मिंदा हैं!

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीति में आरोप मढ़ने का सिलसिला शुरु हो गया है. इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश इस आतंकी हमले के बाद शोक में है, लेकिन पीएम इस घड़ी में बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं, ऐसे पीएम से हम शर्मिंदा हैं. ये बातें पप्पू यादव ने अपने X पर ट्वीट के माध्यम से कही.

मधुबनी आये थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. इस कार्यक्रम में पीएम के आने की बात पहले ही तय हो चुकी थी, लेकिन मंगलवार को जम्मू के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पीएम का यह पहला कार्यक्रम था. इसी वजह से बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव प्रधानमंत्री पर भड़क गये, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट के जरिए कई आरोप लगाये.

पप्पू यादव ने X पर क्या कहा

सांसद पप्पू यादव ने जो एक्स पर ट्वीट किया, उसमें उन्होंने लिखा कि ” प्रधानमंत्री जी यह अक्षम्य अपराध है,पूरा देश शोक में डूबा है और आप बिहार में आकर राजनीतिक रैली कर रहे हैं. मंच पर बैठ हंसी-ख़ुशी के माहौल में ठहाके मार कैसा शोक मना रहे हैं? पीड़ित परिवारों की असह्य वेदना का आपलोगों के पत्थर दिल पर कोई असर नहीं पड़ रहा. ऐसे PM से शर्मिंदा हैं!”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद से ही सांसद पप्पू यादव एक के बाद एक ट्वीट के माध्यम से केंद्र की सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने घटना के तुरंत बाद ही यह आरोप लगाया कि ” केंद्र की भाजपा सरकार जिसके पास जम्मू-कश्मीर का गृह विभाग है, वह अपने गृह मंत्री को पद मुक्त करें. ED और CD के खेल से मिकल कर थोड़ा देश की सुरक्षा पर ठोस काम करें.” ये बातें भी उन्होंने अपने एक्स के जरिए कही हैं.

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को धमकाया

पीएम मोदी ने मंच से ऐलान किया, “आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा. हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं.”

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है, कोटि-कोटि देशवासी दुखी हैं. सभी पीड़ित परिवारों के दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है. इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है. उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओडिशा का था, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन