पहलगाम आतंकी हमला देश पर आघात: अशोक चौधरी

Updated:
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमला देश पर आघात: अशोक चौधरी

ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमला देश पर सीधा आघात है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमला देश पर सीधा आघात है. केंद्र सरकार आतंकवाद फैलाने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों को कड़ा सबक सिखाने में पूरी तरह सक्षम एवं प्रतिबद्ध है. मंत्री अशोक चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. इस दौरान समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे. इससे पहले तीनों मंत्रियों ने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. इस मौके पर प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे. जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह हमला केवल निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा पर आघात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन