Lalu Yadav: 'लालू राज में बिहार में संगठित अपराध होते थे', चिराग की सांसद ने राजद चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jun 2025 6:16 PM

विज्ञापन

शांभवी चौधरी

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर लोजपा (रा) की सांसद शांभवी चौधरी ने राजद नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते.

विज्ञापन

Lalu Yadav: लोजपा (रा) की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार आज बदल रहा है. जिस तरह से लालू यादव के राज में संगठित अपराध होते थे, जिससे कई लोग बिहार छोड़कर चले गए थे. उस समय अपराधियों को संरक्षण सरकार देती थी. आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है. आज अगर अपराध होता है, तो उस पर कार्रवाई होती है. कहीं आज संगठित अपराध नहीं होते. आज अगर क्राइम होता है, तो कड़ी कार्रवाई होती है, यह सरकार का फैसला है. पीड़ित परिवार को प्रशासन न्याय भी देती है और इंसाफ भी देती है.

लालू यादव को देना चाहिए जवाब

शांभवी चौधरी ने कहा कि अब वह बिहार नहीं है. इस नए बिहार की उस समय के बिहार से वे तुलना भी न करें. पहले तो लालू यादव को जवाब देना चाहिए कि पहले जब आपराधिक घटनाएं होती थीं, तो उन अपराधियों को संरक्षण वे लोग क्यों देते थे?

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं

लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चौधरी ने कहा कि राज्य में आकर अगर कोई बड़े नेता चुनाव लड़ते हैं, तो संगठन को मजबूती मिलती है. हर पार्टी अपनी तैयारी करती है. अगर वे चुनाव लड़ेंगे, तो विकसित बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे. हम लोग ने अपनी पूरी तैयारी रखी है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ें और 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट से जीते दर्ज करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर पार्टी की इच्छा होती है कि…

शांभवी चौधरी ने कहा कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कहा है कि बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा. वैसे, उनका जो भी फैसला होगा, हम लोग साथ हैं. हम लोग एनडीए को मजबूत और सरकार बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. गठबंधन में हर पार्टी की इच्छा होती है कि उसे अधिक सीट मिले, लेकिन इसका फैसला तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही लेना होता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज के लंबित मामलों पर डीएम का बड़ा निर्देश, कहा- इतने दिन के अंदर मामलों को निपटाएं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन