पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में दोस्तों से मिलकर पुरानी यादों को किया ताजा

Published by : AMBER MD Updated At : 04 Oct 2025 8:16 PM

विज्ञापन

सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च विद्यालय के 1980 सत्र में पासआउट विद्यार्थियों की संस्था एक्सपीएन 80 द्वारा पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन होटल चाणक्या में किया गया

विज्ञापन

फोटो है…..

संवाददाता, पटना

सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च विद्यालय के 1980 सत्र में पासआउट विद्यार्थियों की संस्था एक्सपीएन 80 द्वारा पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन होटल चाणक्या में किया गया. रजिस्ट्रेशन व परिचय पत्र वितरण के बाद दिवंगत हुए शिक्षकों व पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने उपस्थित शिक्षक बलदेव प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, बीपी साहा, परमानंद शर्मा, उषा सिन्हा, कामेश्वर प्रसाद, राजेन्द्र कुमार को सम्मानित करते उन्हें उपहार दिया. इस अवसर पर शिक्षकों व पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादों को ताजा करते हुए भावविभोर होकर सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र उच्च विद्यालय में बिताये गये पलोंं को याद किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र सपरिवार आये और अपने मधुर गायन व नृत्य से उपस्थित लोगों को आनंदित किया. आयोजन समिति ने एक्सपीएन 80 के बारे में बताया की इसकी शुरुआत 2015 में 25-30 छात्रों के साथ की गयी थी. आज इसकी संख्या 250 से ऊपर हो गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम कुमार, गौरी शंकर सिन्हा, संजय कुमार, तरुण पांडेय, उमेश कुमार, शरदेंदू कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, स्वदेश गुप्ता, सुशील सिन्हा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन