कोरोना : 27 वाहन जब्त, 279 से वसूला गया 3.44 लाख जुर्माना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 3:33 AM
पटना : लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह सड़क पर आने-जाने वालों के प्रति ट्रैफिक पुलिस का रवैया मंगलवार को भी सख्त दिखा और ऐसे 27 वाहनों को जब्त किया गया. इसके साथ ही शाम सात बजे तक ऐसे 279 वाहन चालकों पर 3.44 लाख का जुर्माना भी लगाया गया. जगदेव पथ, आशियाना मोड़, शेखपुरा मोड़, […]
पटना : लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह सड़क पर आने-जाने वालों के प्रति ट्रैफिक पुलिस का रवैया मंगलवार को भी सख्त दिखा और ऐसे 27 वाहनों को जब्त किया गया. इसके साथ ही शाम सात बजे तक ऐसे 279 वाहन चालकों पर 3.44 लाख का जुर्माना भी लगाया गया. जगदेव पथ, आशियाना मोड़, शेखपुरा मोड़, हड़ताली चौराहा, आयकर गोलंबर, वोल्टास मोड़, डाकबंगला चौराहा, जंक्शन गोलंबर, कारगिल चौक समेत पटना के कई प्रमुख चौक-चौराहों और ट्रैफिक प्वाइंट पर देर शाम तक जांच अभियान चलाया गया. ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस बल के सिपाहियों और अधिकारियों ने इस दौरान सड़क पर आने जाने का वाजिब वजह नहीं बताने वाले वाहन चालकों पर न्यूनतम 500 रुपये का जुर्माना किया.
साथ ही, चालकों से उनका डीएल और वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मांगा गया़ पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के कागजातों की भी जांच की गयी़ जिन वाहन चालकों के पास ये कागजात नहीं थे या एक फरवरी, 2020 से पहले लैप्स कर गये थे, उनको इसके एवज में अलग से फाइन किया गया. डीएल और इंश्योरेंस नहीं रखने वालों से एक-एक हजार रुपये का अतिरिक्त फाइन लिया गया. जबकि बिना आरसी वाहन चलाने वालों पर पांच हजार रुपये का चालान काटा गया. देर शाम तक 237 वाहन चालकों से ऑनस्पॉट 2.74 लाख का जुर्माना वसूला गया, जबकि पास में पैसे नहीं होने के कारण तत्काल जुर्माना देने में असमर्थतता व्यक्त करने वाले 42 वाहन चालकों पर 70 हजार का पेंडिंग जुर्माना लगाया गया. अधिक फाइन हो जाने पर वाहन चालकों द्वारा गिड़गिड़ाने की स्थिति में फाइन की राशि को कम करके एक से डेढ़ हजार रुपये तक भी किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










