ePaper

बिहार के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 05 May 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Update till July 16

Bihar Weather Update (सांकेतिक तस्वीर)

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बिहार के दो जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी- तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए जमुई और बांका जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के भीतर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना, बिजली गिरने, तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक) तथा बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Imd alert

मौसम विभाग ने दी एहतियात बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है. किसानों को अगले 3 घंटे के दौरान खेत में न जाने को कहा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

6 मई को कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 29 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया समेत 7 जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 6 मई से बिहार में पछुआ हवाएं चलने लगेंगी. इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में अगले दो से तीन दिनों तक लू का खतरा बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन