Nowcast Bihar: पटना समेत बिहार के 9 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jun 2025 6:35 PM

विज्ञापन

Patna Weather Today (सांकेतिक तस्वीर )

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बताया है कि बिहार की राजधानी पटना समेत 9 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान तेज हवा चलने के साथ भयंकर बारिश होगी. इसे लेकर सावधान रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के गोपालगंज, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, लखीसराय, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, दरभंगा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 40-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की संभावना है.

Imd alert

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में 3 जून 2025 को मौसम का रुख बदला-बदला नजर आएगा. यहां के अधिकांश जिलों में दिन के समय तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी. फिर शाम तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान कई जिलों में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू

बारिश को लेकर क्या अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 3 जून को बिहार के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. कुछ जिलों में तेज़ हवा चलने की भी आशंका जताई गई है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. दक्षिण बिहार और मगध क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी संभावना है.

पटना, गया, नवादा, और भोजपुर जैसे जिलों में दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है. राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम को लेकर पूरी सतर्कता बरतें और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही चेतावनियों का पालन करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन