कैंपस : सीएसआइआर यूजीसी नेट के लिए अब 27 तक आवेदन का मौका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 9:58 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआइआर-यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआइआर-यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब स्टूडेंट्स 27 मई (रात 11.50 बजे) बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई थी, जिसे बढ़ा कर 27 मई कर दिया गया. इसी अवधि तक निर्धारित परीक्षा शुल्क भी भरना होगा. इसके बाद उम्मीदवार 29 से 31 मई तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे. स्टूडेंट्स csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 25, 26 और 27 जून को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जायेगी. पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है. परीक्षा की अवधि 180 मिनट है. पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में पांच पेपर रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान शामिल है. सीएसआइआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2024 जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करेगा. इसके साथ ही यूजीसी नेट जो 83 विषयों के लिए होगा, उसके आवेदन में स्टूडेंट्स 23 मई तक सुधार कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन