औरंगाबाद से कुख्यात नक्सली ललन यादव गिरफ्तार, 2013 में किया था IED ब्लास्ट

सांकेतिक तस्वीर
Naxalite: औरंगाबाद से कुख्यात नक्सली ललन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस पर वर्ष 2013 में औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के पिसाई गांव में सुशील पांडेय समेत आठ ग्रामीणों की आइइडी विस्फोट कर हत्या करने का आरोप है.
Naxalite: बिहार एसटीएफ और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को नक्सल हिंसा के एक कुख्यात चेहरे को दबोच लिया गया. सुरक्षा बलों ने औरंगाबाद जिले के गोष्ठ थाना क्षेत्र में छापामारी कर वांछित नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार किया. वह वर्ष 2013 में हुए एक भीषण आइइडी विस्फोट और सामूहिक हत्या कांड का प्रमुख आरोपी है.
विस्फोट में आठ की हुई थी मौत
गिरफ्तार ललन यादव, पिता स्व. गणेशी यादव, निवासी जुझारपुर, थाना गोह, जिला औरंगाबाद है. उस पर खुदवां थाना कांड संख्या 47/13 दिनांक 18 अक्टूबर 2013 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 427, 302, आर्म्स एक्ट की धारा 27, पीडीपीपी एक्ट की धारा 3/4, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4/5, सीएलए एक्ट की धारा 17 एवं यूएपी एक्ट की धारा 10/20 में प्राथमिकी दर्ज है. यह नक्सली उस घटना में संलिप्त था, जिसमें वर्ष 2013 में औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के पिसाई गांव में सुशील पांडेय समेत आठ ग्रामीणों की आइइडी विस्फोट कर हत्या कर दी गयी थी. यह हमला इलाके में दहशत फैलाने और पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में किया गया था.
13 नक्सली मामलों में था वांछित
गिरफ्तार नक्सली ललन यादव पर गया, औरंगाबाद और नवादा जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 नक्सली कांड दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहार पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था. एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दबाव बनाने और फरार वांछित नक्सलियों की धर पकड़ के लिए राज्य भर में अभियान चलाया जा रहा है. ललन यादव की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है.
Also Read: सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही इंटरसिटी ट्रेन का इंजन खराब, इस रूट के स्टेशनों पर फंसी रहीं कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




